{"_id":"697f12517e0cd2c6160c05a3","slug":"police-arrested-four-cybercriminals-in-agra-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर अपराधियों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश: 10 करोड़ की ठगी, दुबई में बैठा मास्टमाइंड; चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर अपराधियों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश: 10 करोड़ की ठगी, दुबई में बैठा मास्टमाइंड; चार आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पुलिस ने साइबर अपराधियों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। गिरोह अब तक 10 करोड़ की साइबर ठगी को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड और नकदी बरामद की।
आरोपियों के बारे में जानकारी देती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में साइबर ठगों के गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 2 .16 लाख की नकदी, 78 एटीएम डेबिट कार्ड और अन्य बैंक दस्तावेज बरामद हुए हैं।
पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अन्ना रेडी, सुपर 100 और महादेव समेत कई आनलाइन गेमिंग ऐप के द्वारा साइबर ठगी के लिए खातों की व्यवस्था करते थे। साथ ही खातों में आई रकम को निकाल कर दूसरे खातों से दुबई में बैठे मास्टरमाइंड को भेजते थे। इनका हेड फिरोजाबाद निवासी मोनू अभी फरार है।
इनके पास मिले खातों पर एनसीआरबी पोर्टल पर 31 साइबर अपराध संबंधी शिकायतें दर्ज हैं और 10 करोड़ से अधिक की ठगी की पुष्टि हुई है।
Trending Videos