सब्सक्राइब करें

यूपी में छह की मौत: जोरदार धमाके संग कई फीट दूर गिरे ऑटो, सड़क पर बिखर गईं लाशें; भीड़ ने कंटेनर पर किया पथराव

अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Feb 2026 09:16 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। कंटेनर चालक ने दो ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गी। भीषण हादसा आगरा-जलेसर मार्ग पर हुआ। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। मृतकों में हाथरस के धाधऊ गांव के पांच लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
Container truck ran over two auto-rickshaws Six people Killed in agra
agra road accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आगरा के थाना खंदौली इलाके के ग्राम नगला चंदन के पास आगरा-जलेसर मार्ग पर शनिवार पूर्वाह्न 11:30 बजे नशे में धुत 80 किमी. की रफ्तार से कंटेनर चला रहे चालक ने सवारियों से भरे दो ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों ऑटो हवा में उछलकर सड़क किनारे बने गड्ढों में पेड़ों के बीच जा गिरे। एक ऑटो में सवार पांच श्रद्धालुओं और चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए। 


वहीं दूसरे ऑटो में बैठे चार लोग घायल हो गए। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी और कालिंदी विहार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चार की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद लंबा जाम लग गया।
 
Trending Videos
Container truck ran over two auto-rickshaws Six people Killed in agra
आगरा में भीषण सड़क हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस के धाधऊ गांव निवासी रामअवतार (70) ने बताया कि गांव के आठ लोगों के साथ वह 20 जनवरी को धार्मिक यात्रा पर निकले थे। जगन्नाथपुरी से दर्शन के बाद चित्रकूट पहुंचे थे, जबकि उनके एक साथी हरिहर जबलपुर में ही रुक गए थे। चित्रकूट से महाकौशल एक्सप्रेस से शनिवार सुबह आठ लोग आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Container truck ran over two auto-rickshaws Six people Killed in agra
मृतक दंवकीनंदन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव के बृजमोहन उर्फ बिज्जो (52), धनप्रसाद (60), लखमीचंद्र (62), देवकीन देवकीनंदन उर्फ बिल्ला मिस्त्री (60), विजय सिंह (62), रनवीर (75) और उदयवीर सिंह (60) कैंट स्टेशन पर उतर गए जबकि रामअवतार राजामंडी स्टेशन तक गए। सात लोगों ने कैंट स्टेशन से सादाबाद के लिए आजमपाड़ा, शाहगंज निवासी शाहिद (40) का ऑटो बुक किया था। चालक रामबाग होते हुए सवारियों को लेकर टेढ़ी बगिया से जलेसर रोड पर आया।
Container truck ran over two auto-rickshaws Six people Killed in agra
मृतक बृजमोहन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गांव नगला चंदन के पास एक ऑटो श्रद्धालुओं के ऑटो से आगे चल रहा था। तभी शाहिद ने ऑटो को ओवरटेक करने का प्रयास किया। जलेसर से आगरा की ओर तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने दोनों ऑटो को एक के बाद एक टक्कर मार दी। धमाके की आवाज के साथ दोनों ऑटो कई फीट उछलकर सड़क किनारे गड्ढे में पेड़ों के बीच जा गिरे। 
विज्ञापन
Container truck ran over two auto-rickshaws Six people Killed in agra
मृतक रनवीर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों ने पीछा कर कंटेनर पर पथराव किया
दोनों के परखच्चे उड़ गए। आसपास के दुकानदार और राहगीर दौड़ पड़े। वहीं, चालक कंटेनर लेकर भागने लगा। लोगों ने पीछा कर कंटेनर पर पथराव कर दिया, तब चालक अवनीश निवासी खेरगढ़ शिकोहाबाद ने कंटेनर रोका। लोगों ने कहा- वह नशे की हालत में था। ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। बाद में पुलिस ने आकर उसे हिरासत में लिया।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed