{"_id":"697eddc9c5c6648aea03c777","slug":"fire-breaks-out-at-saree-showroom-late-night-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: साड़ी शोरूम में देररात लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान; बाल-बाल बचा व्यापारी का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: साड़ी शोरूम में देररात लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान; बाल-बाल बचा व्यापारी का परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में साड़ी शोरूम में देररात आग लग गई। ऊपरी मंजिल पर सो रहे परिवार को घुटन महसूस होने पर घटना की जानकारी हुई। आग से साड़ी शोरूम में रखा लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया।
साड़ी शोरूम में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के हाईवे स्थित साड़ी शोरूम में शनिवार आधी रात आग लग गई। ऊपरी मंजिल पर सो रहे परिवार ने लपटों को देख पुलिस को सूचना दी। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया।
आगरा-ग्वालियर हाईवे इटोरा स्थित गंगा साड़ी सेंटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से देर रात अचानक आग लग गई। शोरूम की ऊपरी मंजिल पर दुकान स्वामी भूपेंद्र लवानिया अपनी पत्नी पूजा लवानिया और बेटा शौर्य के साथ सो रहे थे।
रात करीब तीन बजे बेटे की नींद खुली तो घुटन महसूस हुई। आनन फानन में परिवार के लोग बगल की छत पर उतर गए। दुकान स्वामी ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार भूपेंद्र लवानिया ने बताया कि आग में सब कुछ जलकर खाक हो गया। लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
Trending Videos