सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teenage girl committed suicide after being harassed by stalker

UP: शोहदे से परेशान किशोरी ने दी जान, परिवार में मचा कोराहम; आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 01 Feb 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार

युवक रास्ता रोककर अभद्रता करता था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। बदनाम करने की धमकी भी देता था। इससे परेशान होकर 15 साल की किशोरी ने जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

teenage girl committed suicide after being harassed by stalker
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के शोहदे से परेशान होकर आत्महत्या के बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजन में आक्रोश है। परिवार का आरोप है कि एक युवक लंबे समय से किशोरी को परेशान कर रहा था और शादी का दबाव बना रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
Trending Videos


पीड़ित पिता के अनुसार 28 जनवरी की दोपहर उनकी बेटी अचानक घर से गायब हो गई थी। तलाश के दौरान बेटे ने कथित तौर पर दो युवकों को किशोरी को बाइक पर ले जाते देखा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद युवक वहां से चले गए। परिजन किशोरी को घर ले आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पिता का कहना है कि घर पहुंचने पर किशोरी ने बताया कि एक युवक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। वह रास्ता रोककर अभद्रता करता था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। बदनाम करने की धमकी भी देता था। पिता का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर जब वे युवक के घर पहुंचे तो वहां विवाद और गाली-गलौज हुई। इसके बाद किशोरी मानसिक तनाव में आ गई। 

इसी तनाव के चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पीड़ित पिता ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। एसीपी सैंया डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पिता की तहरीर पर आरिफ, साहिल, समीना और अफसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। सभी नामजद आरोपी घर से फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed