सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   factory worker died in accident in agra

Agra News: फैक्टरी कर्मचारी को ट्रक ने मारी टक्कर, बस ने मजदूर को राैंदा; दोनों की माैके पर ही माैत

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 01 Feb 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
सार

जूता फैक्टरी से ड्यूटी कर लाैट रहे कर्मचारी की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। वहीं, आईएसबीटी पर बस ने मजदूर को राैंद दिया। हादसे में दोनों की माैके पर ही माैत हो गई।

factory worker died in accident in agra
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के दिल्ली हाईवे स्थित भगवती ढाबा के पास शुक्रवार रात फैक्टरी से लौट रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया।
Trending Videos


बांदा के तिनवारी गांव निवासी रवि शंकर नामदेव ने बताया कि उनके भाई हरिशंकर नामदेव 10 वर्ष से आगरा के कैलाश मोड़ पर किराए पर रहते थे। वह छह साल से महल गांव के पास डीएनडी शू फैक्टरी में क्वालिटी जांचने का काम कर रहे थे। परिवार में पत्नी मोहिनी और 5 वर्ष व 6 माह की बेटियां हैं। शुक्रवार को वह फैक्टरी में ड्यूटी के बाद ओवरटाइम करके रात 10:30 बजे निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में भगवती ढाबा के पास उनकी बाइक को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद दो बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक के बारे में जानकारी की जा रही है। परिजन की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

आईएसबीटी पर बस ने मजदूर को रौंदा
नेशनल हाईवे पर आईएसबीटी के पास सड़क पार कर रहे मजदूर को बस ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गढ़ी पुरानी निवासी राहुल वीरपाल (25) आगरा आकर मजदूरी करता था। शुक्रवार को मजदूरी के बाद वापस घर लौट रहा था। शाम करीब सात बजे आईएसबीटी कट पर सड़क पार करते समय उसको बस ने टक्कर मार दी। लोगों ने बस चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed