{"_id":"697ee288bd6cf2dfd70ab851","slug":"woman-had-turned-into-stone-at-kurawali-in-mainpuri-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'पत्थर की मूर्ति बन गई पत्नी', पति ने मचाया ऐसा शोर, दाैड़े-दाैड़े पहुंचे अधिकारी; महिला की हो रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'पत्थर की मूर्ति बन गई पत्नी', पति ने मचाया ऐसा शोर, दाैड़े-दाैड़े पहुंचे अधिकारी; महिला की हो रही तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के मैनपुरी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी के पत्थर की मूर्ति बनने का शोर मचा दिया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ माैके पर जुट गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी माैके पर पहुंच गए। महिला की तलाश की जा रही है।
महिला के पत्थर की मूर्ति बनने की सूचना पर पहुंची भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी के कुरावली के गिहार कॉलोनी के पीछे मोहल्ला फर्दखाना में शनिवार को एक घर में महिला के पत्थर की मूर्ति बनने की अफवाह फैल गई। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार और थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि यह केवल अफवाह और अंधविश्वास है।
यह अफवाह थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी संजू सिंह के उस दावे से फैली कि घर में सो रही उसकी पत्नी शनिवार सुबह पत्थर की मूर्ति बन गई है। संजू ने कहा कि उसकी पत्नी बीमार रहती है और घर में रखी प्रतिमा की पूजा करती है। अब वह खुद मूर्ति बन गई है।
बाहर जमा भीड़ को शांत कर स्थिति को नियंत्रित किया। नायब तहसीलदार अखिल गोयल ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक भ्रम फैलाने का मामला है। पुलिस ने कहा कि संजू को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया कि वह आगे से ऐसी कोई हरकत नहीं करेगा। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि उसकी पत्नी कहां गई।
जांच में पता चला कि संबंधित व्यक्ति की पत्नी के पत्थर बनने की बात सिर्फ अफवाह है। व्यक्ति की पत्नी की तलाश की जा रही है। -सच्चिदानंद सिंह, क्षेत्राधिकारी, कुरावली
ये भी पढ़ें-यूपी में छह की मौत: जोरदार धमाके संग कई फीट दूर गिरे ऑटो, सड़क पर बिखर गईं लाशें; भीड़ ने कंटेनर पर किया पथराव
Trending Videos