सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rohit Shetty House Firing News Four Shots Fired Near Rohit Shetty’s Mumbai Home, Police Begin Probe

Rohit Shetty House Firing: रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, सलमान समेत कई सेलेब्स के साथ हुई ऐसी ही घटना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 01 Feb 2026 09:09 AM IST
विज्ञापन
सार

Rohit Shetty Residence Shooting: रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई है। आइए जानते हैं रोहित शेट्टी कौन हैं और इससे पहले किन कलाकारों के घर के बाहर फायरिंग हुई है?

Rohit Shetty House Firing News Four Shots Fired Near Rohit Shetty’s Mumbai Home, Police Begin Probe
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई में मौजूद घर के बाहर चार राउंड फायरिंग हुई है। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस उनके घर पहुंची। पुलिस ने पूरे इलाके को सुरक्षित किया। रोहित शेट्टी मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं। यहां बॉलीवुड के कई कलाकारों के भी घर हैं।
Trending Videos


घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात को करीब 3 बजे अज्ञात हमलावरों ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घर के बाहर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि फायरिंग करने के पीछे हमलावरों का क्या मकसद था। हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rohit Shetty House Firing News Four Shots Fired Near Rohit Shetty’s Mumbai Home, Police Begin Probe
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं रोहित शेट्टी?
रोहित शेट्टी बॉलीवुड के सबसे मशहूर निर्देशकों में से एक हैं। वह पटकथा लेखक और निर्माता भी हैं। वह एक्शन, कॉमेडी और मसाला फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। 14 मार्च 1974 को मुंबई में जन्मे रोहित शेट्टी के पिता मुद्दू बाबू शेट्टी स्टंट डायरेक्टर थे।

रोहित शेट्टी का करियर
रोहित शेट्टी ने साल 2003 में बॉलीवुड फिल्म 'जमीन' के निर्देशन से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्हें 'गोलमाल' और 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की फिल्मों का निर्देशन करने के लिए जाना जाता है। रोहित शेट्टी ने 'बोल बच्चन' और 'चेन्नई एक्स्प्रेस' जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया है। फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड में नामांकन मिला।

इन कलाकारों के यहां भी हुई फायरिंग
कपिल शर्मा
कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा में मौजूद कैप्स कैफे पर तीन बार फायरिंग की गई। पहली बार 10 जुलाई 2025 को, दूसरी बार 7 अगस्त 2025 और तीसरी बार अक्तूबर 2025 में फायरिंग हुई थी। हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी।

दिशा पाटनी
12 सितंबर 2025 को अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली में मौजूद घर के बाहर दो हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी। हमला करने वाले दोनों आरोपी एनकाउंटर में मारे गए थे।

सलमान खान
इससे पहले सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल 2024 को अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी। इस मामले में 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। दोनों को जमानत भी मिल गई है।

एपी ढिल्लों
मशूहर पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित घर के बाहर सितंबर 2024 में कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े रोहित गोडारा ने ली थी।

एल्विश यादव
17 अगस्त 2025 की सुबह करीब 5 बजे यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग हुई थी। इस हमले की किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली थी। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed