सब्सक्राइब करें

Mardaani 3 VS Border 2: 'बॉर्डर 2' के आगे दम नहीं दिखा पाई 'मर्दानी 3', जानें वीकएंड पर कितनी की कमाई?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 01 Feb 2026 10:25 AM IST
सार

Mardaani 3 VS Border 2 Collection: शनिवार को फिल्म 'मर्दानी 3', 'बॉर्डर 2' और 'मयसभा' के कलेक्शन में इजाफा हुआ है। इन फिल्मों को वीकएंड का फायदा मिला है।

विज्ञापन
Mardaani 3 VS Border 2 collection on saturday total earning of Rani Mukerji Film
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में चल रही हैं। इसमें 'मर्दानी 3', 'बॉर्डर 2' और 'मयसभा' शामिल हैं। दूसरे दिन 'मर्दानी 3' को वीकएंड का फायदा मिला है। वहीं 'बॉर्डर 2' के कलेक्शन में भी इजाफा हुआ है। सिनेमाघरों में पहले से चल रही 'बॉर्डर 2' ने शनिवार को नई रिलीज हुई फिल्म 'मर्दानी 3' से ज्यादा कलेक्शन किया है। आइए जानते हैं कि 'मर्दानी 3', 'बॉर्डर 2' और 'मसयभा' ने कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
Mardaani 3 VS Border 2 collection on saturday total earning of Rani Mukerji Film
फिल्म 'मर्दानी 3' रिव्यू - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'मर्दानी 3' दूसरे दिन की कमाई
30 जनवरी को सिनेमाघरों में रानी मुखर्जी की अदाकारी वाली फिल्म 'मर्दानी 3' ने दस्तक दी। पहले दिन फिल्म का कलेक्शन 4 करोड़ रुपये रहा। दूसरे दिन फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसने 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 10 करोड़ रुपये हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये है। बजट के हिसाब से फिल्म का कलेक्शन औसत है।

Mardani 3 Movie Review: रानी मुखर्जी की दमदार वापसी, सधा हुआ अभिनय; हिस्सों में चौंकाती है कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Mardaani 3 VS Border 2 collection on saturday total earning of Rani Mukerji Film
मर्दानी 3 का निर्देशन अभिराज मीनावाला करेंगे - फोटो : सोशल मीडिया
मर्दानी फ्रेंचाइजी का दूसरे दिन का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 'मर्दानी' (2014) ने 4.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 'मर्दानी 2' (2019) ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 'मर्दानी 3' ने दूसरे दिन 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
Mardaani 3 VS Border 2 collection on saturday total earning of Rani Mukerji Film
बॉर्डर 2 में अहान शेट्टी - फोटो : X
'बॉर्डर 2'
सनी देओल की अगुआई वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' को वीकएंड का फायदा मिला है। नौवें दिन इसने 17.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन इस फिल्म ने 30 करोड़ रुपये और चौथे दिन सबसे ज्यादा 59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म ने अब तक 252.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 'मर्दानी 3' की रिलीज से इस फिल्म पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
Mardaani 3 VS Border 2 collection on saturday total earning of Rani Mukerji Film
फिल्म 'मायासभा' - फोटो : इंस्टाग्राम@jaavedjaaferi
'मयसभा-द हॉल ऑफ इल्यूजन' 
30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'मयसभा-द हॉल ऑफ इल्यूजन' की कमाई में इजाफा हुआ है। पहले दिन फिल्म ने 12 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसने 22 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed