सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   From Ravi Shankar To Zakir Hussain Ricky Kej AR Rahman Shankar Mahadevan These Indians Win Grammy Awards

Grammy Awards: पंडित रवि शंकर से लेकर एआर रहमान और शंकर महादेवन तक, इन भारतीयों को मिल चुका है ग्रैमी अवॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 01 Feb 2026 08:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Indians Win Grammy Award: 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स भारत में सोमवार को देखने को मिलेंगे। इस बार कई भारतीयों को नॉमिनेशन मिला है। लेकिन इससे पहले जानते हैं उन भारतीयों के बारे में जिन्होंने अब तक ग्रैमी अवॉर्ड जीता है।

From Ravi Shankar To Zakir Hussain Ricky Kej AR Rahman Shankar Mahadevan These Indians Win Grammy Awards
ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

संगीत जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड ग्रैमी अवॉर्ड का आयोजन 1 फरवरी को लांस एंजिल्स के क्रिप्टो कॉम एरिना में किया जाएगा। इस अवॉर्ड में भारत की भी नजरें लगी हुई हैं। क्योंकि अनुष्का शंकर समेत भारत की ओर से संगीतकार सिद्धांत भाटिया, शक्ति और पियानो वादक एवं संगीतकार चारू सूरी को भारतीय संगीत में उनके योगदान के लिए नामित किया गया है। इनमें से कौन ये अवॉर्ड अपने नाम करेगा, इसका तो समय आने पर ही पता चलेगा। लेकिन इससे पहले जानते हैं अब तक कौनसे भारतीय कलाकार जीत चुके हैं ग्रैमी अवॉर्ड…

Trending Videos

From Ravi Shankar To Zakir Hussain Ricky Kej AR Rahman Shankar Mahadevan These Indians Win Grammy Awards
पंडित रवि शंकर और जाकिर हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

पंडित रविशंकर पहले भारतीय
ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाले भारतीयों की बात करें तो सबसे पहले साल 1968 में पंडित रविशंकर ने जीता था। इसके बाद उन्हें साल 1973, 2002 और 2013 में भी ये अवॉर्ड मिला है। 2013 में ही पंडित रविशंकर को लाइफटाइम अचीवमेंट भी मिला था। 

जाकिर हुसैन को अलग-अलग कैटेगरी में चार बार मिला ग्रैमी
साल 1994 में विश्व मोहन भट्ट को बेस्ट वर्ल्ड म्यूजिक अल्बम के लिए अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा भारत के दिग्गज तबला वादक जाकिर हुसैन को चार बार ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। जाकिर हुसैन को पहली बार साल 2009 में बेस्ट कंटेम्पररी वर्ल्ड म्यूजिक अल्बम के लिए ग्रैमी मिला था। इसके बाद जाकिर हुसैन को साल 2023 में राकेश चौरसिया के साथ बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस के लिए ग्रैमी मिला। 2024 में जाकिर हुसैन और राकेश चौरसिया ने फिर ग्रैमी अवॉर्ड जीता। इस बार दोनों को बेस्ट कंटेम्पररी इंस्ट्रूमेंटल अल्बम के लिए ग्रैमी मिला था। 2024 में जाकिर हुसैन को फिर ग्रैमी मिला। इस बार वो शक्ति बैंड का हिस्सा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

From Ravi Shankar To Zakir Hussain Ricky Kej AR Rahman Shankar Mahadevan These Indians Win Grammy Awards
शंकर महादेवन और एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

इन्हें भी मिला है अवॉर्ड

  • इसके अलावा कई भारतीयों ने ग्रैमी अपने नाम किया है।
  • पीए दीपक (2 बार) (2010 और 2022)
  • एच श्रीधर (2010)
  • गुलजार, एआर रहमान और तन्वी शाह (2010)
  • रिकी केज (3 बार) (2015, 2019, 2023)
  • फैलू (2022)
  • वी सेलवागणेश, गणेश राजगोपालन, शंकर महादेवन और चंद्रिका टंडन के भी नाम शामिल हैं। इन सभी को साल 2024 में मिला था।

From Ravi Shankar To Zakir Hussain Ricky Kej AR Rahman Shankar Mahadevan These Indians Win Grammy Awards
ग्रैमी अवॉर्ड 2026 को होस्ट करेंगे कॉमेडियन ट्रेवर नोआ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

1 फरवरी को होगा 68वें ग्रैमी अवॉर्ड का आयोजन
इस बार 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन 1 फरवरी रविवार को होगा। यह अवॉर्ड फंक्शन रात 8 बजे से शुरू होगा और 11.30 बजे (अमेरिका के समयानुसार) तक चलेगा। यह यूट्यूब और ग्रैमी अवॉर्ड्स की वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम होंगे। वैसे यह अवॉर्ड फंक्शन सीबीएस (ब्रॉडकास्टर) पर भी टेलीकास्ट होंगे।

भारत में 2 फरवरी को देखे जा सकेंगे अवॉर्ड
हालांकि, भारत में ग्रैमी अवॉर्ड को सोमवार 2 फरवरी को देखा जा सकेगा। भारत में ये 2 फरवरी सुबह 6:30 बजे से जीयो हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है। इस बार अवॉर्ड फंक्शन को कॉमेडियन ट्रेवर नोआ होस्ट करेंगे, वह आखिरी बार ग्रैमी को होस्ट करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed