सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heavy rains in Delhi-NCR have increased the chill, and a yellow alert has been issued

Delhi Ncr Weather: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, यलो अलर्ट के बीच जानें कब मिलेगी राहत

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 01 Feb 2026 07:53 AM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग ने कहा था कि दिल्ली-एनसीआर में 1 से 7 फरवरी के बीच 3 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम के इलाकों में बारिश की संभावना है। पहले दो विक्षोभ 31 जनवरी से 3 फरवरी तक असर दिखाएंगे, जबकि तीसरा 5 फरवरी से सक्रिय होगा। 

Heavy rains in Delhi-NCR have increased the chill, and a yellow alert has been issued
Delhi Rain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार देर रात हुई बारिश और हल्की हवाओं ने राजधानी और आसपास के इलाकों में ठंडक को और बढ़ा दिया है, जिससे लोगों को ठिठुरन का एहसास हो रहा है। रविवार सुबह भी रुक रुककर बारिश देखी गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमानों के अनुसार, यह मौसमी हलचल अभी जारी रहने की उम्मीद है।

Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 7 फरवरी के बीच दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इन विक्षोभों का प्रभाव न केवल मैदानी इलाकों में बारिश के रूप में दिखेगा, बल्कि हिमालयी राज्यों में बर्फबारी की भी उम्मीद है। पहले दो पश्चिमी विक्षोभ 31 जनवरी से 3 फरवरी तक अपना असर दिखाएंगे, जबकि तीसरा विक्षोभ 5 फरवरी से सक्रिय होने की उम्मीद है।

आज के लिए यलो अलर्ट, 30 से 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। शनिवार देर रात दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में रुक-रुककर गरज के साथ बारिश देखने को मिली है। बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हुई है, जिससे रात के समय वाहन चालकों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तीन दिन बारिश की संभावना जताई थी
इसके अलावा, मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बदलाव किया है। मौसम विभाग ने पहले तीन दिन बारिश की संभावना जताई थी लेकिन अब रविवार तक ही बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा बीते साल की तुलना में जनवरी 2026 अधिक ठंडा रहा। औसतन अधिकतम तापमान 20.1 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, साल 2025 में 21.1 और 8.5 रहा था।

मौसम विभाग के अनुसार, पहली फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद दिल्ली में दो फरवरी को यह 11 से 13 डिग्री, तीन फरवरी को 10 से 12 डिग्री और 4 फरवरी को 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में 5 और 6 फरवरी को न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में 4 से लेकर 6 फरवरी तक 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति में सर्द हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed