सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Beep-Bop-Boop Fest kicks off at Nexus Select Citywalk in Saket

किताबों से बाहर निकली पढ़ाई: बीप-बॉप-बूप फेस्ट में उमड़ा बच्चों का उत्साह, साइंस-टेक्नोलॉजी और मनोरंजन का संगम

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 01 Feb 2026 10:16 AM IST
विज्ञापन
सार

बीप-बॉप-बूप फेस्ट में आए जो बच्चे रोबोट और मशीनों में रुचि रखते हैं, उनके लिए यहां एक खास विज्ञान और तकनीक जोन बनाया गया है। इस जोन में बच्चों के लिए लेगो से रोबोट बनाना, सूमो रोबोट मुकाबला, रोबोट फुटबॉल और रिमोट से चलने वाली गाड़ियों की प्रतियोगिता जैसी रोचक गतिविधियां कराई जा रही हैं।

Beep-Bop-Boop Fest kicks off at Nexus Select Citywalk in Saket
बीप-बॉप-बूप फेस्ट, खेल-खेल में ज्ञान की उड़ान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

साकेत स्थित नेक्सस सेलेक्ट सिटीवॉक में बच्चों और उनके परिजनों के लिए खास और अनोखा फेस्टिवल बीप-बॉप-बूप फेस्ट का आगाज शनिवार को हो गया। यह फेस्टिवल खास तौर पर तीन से 16 साल के बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जहां पढ़ाई किताबों और मोबाइल स्क्रीन से बाहर निकलकर खेल और अनुभव के रूप में सामने आ रही है। 

Trending Videos


कल्पना, निर्माण, अन्वेषण थीम पर आधारित यह फेस्टिवल विज्ञान, तकनीक, रचनात्मकता और खेल को एक साथ जोड़ता है। यहां बच्चों को साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स से आसान, रोचक और मजेदार तरीकों से परिचित कराया जा रहा है। बच्चे अपने तरीके और अपनी रफ्तार से सीख रहे हैं। कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बीप-बॉप-बूप फेस्ट में आए जो बच्चे रोबोट और मशीनों में रुचि रखते हैं, उनके लिए यहां एक खास विज्ञान और तकनीक जोन बनाया गया है। इस जोन में बच्चों के लिए लेगो से रोबोट बनाना, सूमो रोबोट मुकाबला, रोबोट फुटबॉल और रिमोट से चलने वाली गाड़ियों की प्रतियोगिता जैसी रोचक गतिविधियां कराई जा रही हैं।

फेस्ट घूमने आए 7वीं कक्षा के छात्र विहान और पांचवी कक्षा की छात्रा शिवन्या ने बताया कि खेलते-खेलते हमें नई चीजें सीखने को मिल रही हैं। फेस्टिवल में बच्चों के लिए विज्ञान से जुड़ा एक खास साइंस एक्सपेरिमेंट जोन बनाया गया है। इस जोन में बच्चे खुद छोटे-छोटे प्रयोग करके विज्ञान को समझ रहे हैं। फेस्टिवल में लाइव स्टेज पर पहले दिन से ही जबरदस्त रौनक देखने को मिली। पहले दिन स्टेज पर स्टोरीटेलिंग, रंग-बिरंगे कॉस्प्ले, किड्स फैशन शो और बेबी प्रेजेंटेशन जैसी कई आकर्षक गतिविधियों का आयोजन हुआ। 

फेस्ट में 5000 बच्चों को बुलाने का लक्ष्य
बीप-बॉप-बूप फेस्ट के आयोजकों ने बताया कि इस फेस्ट में करीब 5000 बच्चों को बुलाने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजक अहमद फराज के अनुसार, यह फेस्ट बच्चों के लिए सीखने और मनोरंजन का अच्छा मौका है। यहां बच्चे नई-नई गतिविधियों में भाग लेकर कुछ नया सीख सकते हैं। फेस्ट 31 जनवरी और 1 जनवरी तक साकेत स्थित नेक्सस सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में आयोजित किया जाएगा। 

अभिभावकों की राय...
यह फेस्टिवल बच्चों के लिए सीखने का शानदार तरीका है। बिना किसी दबाव के खेल-खेल में साइंस और टेक्नोलॉजी समझाई जा रही है। हमारा बच्चा बहुत खुश है और नई-नई चीजें आजमाने को उत्साहित है। -दानिश, सीलमपुर

बीप-बॉप-बूप फेस्ट ने पढ़ाई को मजेदार अनुभव बना दिया है। यहां बच्चे मोबाइल से दूर रहकर क्रिएटिव तरीके से सीख रहे हैं। अभिभावकों के लिए यह राहत की बात है कि सीखना इतना इंटरएक्टिव हो सकता है। -रुपल, नई दिल्ली

हमें यह देखकर अच्छा लगा कि बच्चे अपनी गति से सीख रहे हैं। कोई प्रतियोगिता या दबाव नहीं है। गतिविधियां ज्ञानवर्धक भी हैं और मनोरंजक भी, जो बच्चों के समग्र विकास में मदद करती हैं। -सिद्धार्थ, नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed