{"_id":"697eaa1408724f6a8c0f0bef","slug":"delhi-murder-youth-stabbed-to-death-in-dda-park-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Murder: डीडीए पार्क में युवक की चाकू से हत्या, शव पर कंबल डालकर भागे बदमाश; तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Murder: डीडीए पार्क में युवक की चाकू से हत्या, शव पर कंबल डालकर भागे बदमाश; तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 01 Feb 2026 06:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
न्यू उस्मानपुर स्थित डीडीए पार्क में शनिवार सुबह एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसके शव पर कंबल डाल दिया। बाद में हमलावर फरार हो गए। मृतक के पास से उसकी पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिला है। युवक की उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने छानबीन करने के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
Trending Videos
पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मृतक की पहचान करने में जुटी है। उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह डीडीए पार्क में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर सुरक्षा गार्ड मिला। जिसने बताया कि वह रोज की तरह सुबह में पार्क में घूम रहा था, इसी दौरान उसने एक शख्स को कंबल ओढ़कर सोते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पास जाने पर उसने देखा कि उसके नीचे से खून बह रहा है। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच के दौरान पता चला है कि हमलावरों ने युवक के सीने, कमर और पेट में चाकू से हमला किया। आशंका है कि देर रात उसकी हत्या की गई। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से कई साक्ष्य हासिल किए। पुलिस ने मृतक के फोटो के जरिए इलाके में उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।
गायब हुए लोगों के परिजनों से भी फोटो दिखाकर उसकी पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई टीम गठित कर दी गई है। पुलिस पार्क के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है।
