सब्सक्राइब करें

आगरा हादसे में छह की माैत: कंटेनर की टक्कर से हवा में उछले ऑटो, सड़क पर बिखरी लाशें; दृश्य देख कांप गए लोग

अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 31 Jan 2026 07:57 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में शनिवार को भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार कंटेनर ने दो ऑटो को टक्कर मार दी। तेज धमाके की आवाज के साथ ऑटो हवा में उछल गए। हादसे में छह लोगों की माैत हो गई। खून से सने शव देख लोग कांप गए।

विज्ञापन
Six people died in a horrific road accident in Agra
आगरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा-जलेसर मार्ग स्थित थाना खंदाैली क्षेत्र के ग्राम नगला चंदन के पास शनिवार सुबह नशे में 80 की रफ्तार से कंटनेर दाैड़ा रहे चालक ने दो सवारियों से भरे आटो में सामने से टक्कर मार दी। कंटेनर जलेसर से आगरा की तरफ आ रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ऑटो हवा में उछलकर सड़क किनारे बने गड्ढों में पेड़ों के बीच जा गिरे। दोनों आटो के परखच्चे उड़ गए।


एक ऑटो में सवार पांच श्रद्धालु और चालक की मौत हो गई, जबकि दो के साथ दूसरे आटो में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुकानदारों और लोगों ने किसी तरह ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को एसएन मेडिकल कालेज इमजरेंसी और कालिंदी विहार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद जाम भी लग गया। पांच मृतक धार्मिक यात्रा करके घर लौट रहे थे। सभी के परिवार में कोहराम मच गया।

 
Trending Videos
Six people died in a horrific road accident in Agra
आगरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस के धांधऊ गांव निवासी राम अवतार ने बताया कि गांव के आठ लोगों के साथ वो 20 जनवरी को धार्मिक यात्रा पर निकले थे। जगन्नाथ पुरी से दर्शन के बाद चित्रकूट पहुंचे थे। यहां नर्मदा नदी में स्नान किया। इसके बाद आगरा के लिए महाकाैशल एक्सप्रेस से चले थे। शनिवार सुबह आगरा कैंट स्टेशन पर गांव के बृज मोहन उर्फ बिज्जू (52), धन प्रसाद (60), लख्मी चंद (62), बिल्ला मिस्त्री उर्फ देवकी नंदन (60), विजय सिंह (62), रणवीर (75) और उदयवीर (60) ट्रेन से उतर गए। स्टेशन के बाहर से आजमपाड़ा, शाहगंज निवासी सईद (40) का ऑटो बुक किया था। चालक रामबाग होते हुए सवारियों को लेकर टेढ़ी बगिया से जलेसर रोड पर आया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Six people died in a horrific road accident in Agra
आगरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गांव नगला चंदन के पास एक ऑटो उनके आटो से आगे चल रहा था। तभी सईद ने ऑटो को ओवरटेक करने का प्रयास किया। सामने से 80-90 की रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने दोनों ऑटो को एक के बाद एक टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि तेज धमाका हुआ। दोनों ऑटो कई फीट उछलकर सड़क किनारे के गड्ढे में जा गिरे। दोनों आटों के परखच्चे उड़ गए। यह देखकर आसपास के दुकानदार और राहगीर दाैड़ पड़े।

 
Six people died in a horrific road accident in Agra
आगरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, चालक कंटेनर लेकर भागने लगा। इस पर लोगों ने पीछा किया। कंटनेर को रोककर आगे खड़े होकर पथराव कर दिया। इस पर चालक का कंटेनर पर नियंत्रण नहीं रहा। किसी उसने ब्रेक लगाकर रोका। लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। लोगों का कहना है कि वह नशे की हालत में था। ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। बाद में पुलिस ने आकर उसे हिरासत में लिया।
 
विज्ञापन
Six people died in a horrific road accident in Agra
आगरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि हादसे में ब्रज मोहन, लख्मी चंद, रणवीर, देवकीनंदन और सईद की माैके पर ही माैत हो गई जबकि उदयवीर और रिटायर्ड विजय सिंह को ट्रांस यमुना इलाके एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उदयवीर ने इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया। रिटायर्ड दरोगा विजय सिंह की हालत गंभीर है। एक अन्य घायल धन प्रसाद को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें परिजन निजी अस्पताल में ले गए। वहीं दूसरे आटो में सवार अन्य रुनकता निवासी मन्नू, हसीना पत्नी महरूम, रानी पत्नी सलमान और सलमान सहित चार घायल निजी अस्पताल में चले गए।


 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed