{"_id":"697efa70d07d8315ae071347","slug":"alcaraz-vs-djokovic-australian-open-final-live-score-melbourne-tennis-match-result-highlights-updates-2026-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Alcaraz vs Djokovic Final Live: ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में दो दिग्गजों की भिड़ंत, जोकोविच की टक्कर अल्काराज से","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Alcaraz vs Djokovic Final Live: ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में दो दिग्गजों की भिड़ंत, जोकोविच की टक्कर अल्काराज से
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:39 PM IST
विज्ञापन
सार
Alcaraz vs Djokovic Final Live Score, Australian Open 2026 : ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच का सामना स्पेन के कार्लोस अल्काराज से है। यह मैच दिलचस्प होने की संभावना है। एक तरफ युवा जोश और दूसरी तरफ अनुभव होगा। मुकाबला तगड़ा होने वाला है। जोकोविच 25वें ग्रैंडस्लैम की तलाश में हैं।
जोकोविच और अल्काराज
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच का सामना स्पेन के कार्लोस अल्काराज से है। यह मैच दिलचस्प होने की संभावना है। एक तरफ युवा जोश और दूसरी तरफ अनुभव होगा। मुकाबला तगड़ा होने वाला है। जोकोविच 25वें ग्रैंडस्लैम की तलाश में हैं। वहीं, अल्काराज सातवां ग्रैंडस्लैम जीतने उतरेंगे। वह अब तक एक बार भी ऑस्ट्रेलियन ओपन नहीं जीत पाए हैं। अल्काराज की नजर पहला ऑस्ट्रेलयन ओपन खिताब जीतने पर होगी।
Trending Videos
जोकोविच जीत चुके 24 ग्रैंडस्लैम
टेनिस जगत में नोवाक जोकोविच ने पिछले एक दशक में लगभग हर बड़ा मंच जीत लिया है। उनके नाम कुल 24 ग्रैंड स्लैम हैं, जिसमें शामिल हैं-
टेनिस जगत में नोवाक जोकोविच ने पिछले एक दशक में लगभग हर बड़ा मंच जीत लिया है। उनके नाम कुल 24 ग्रैंड स्लैम हैं, जिसमें शामिल हैं-
- 10 ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब: (कब जीता- 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021, 2023)
- 3 फ्रेंच ओपन खिताब: (कब जीता- 2016, 2021, 2023)
- 7 विंबलडन खिताब: (कब जीता- 2011, 2014, 2015, 2018, 2019, 2021, 2022)
- 4 यूएस ओपन खिताब: (कब जीता- 2011, 2015, 2018, 2023)
विज्ञापन
विज्ञापन
जोकोविच इतिहास रचने उतरेंगे
जोकोविच अब 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब से केवल एक जीत दूर हैं। यह उपलब्धि उन्हें टेनिस इतिहास में सबसे ऊंचे स्थान पर ले जा सकती है। न तो महिलाओं में और न ही पुरुषों में किसी ने 25 ग्रैंडस्लैम जीते हैं। महिलाओं में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकॉर्ड मार्ग्रेट कोर्ट के नाम है, जिन्होंने 24 ग्रैंडस्लैम जीते थे। जोकोविच गोल्डन थ्रोन से बस एक खिताब दूर हैं।
सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम (पुरुष/महिला मिलाकर)

| खिलाड़ी | श्रेणी
(एकल) |
ग्रैंडस्लैम | ऑस्ट्रेलियन
ओपन |
फ्रेंच
ओपन |
विंबलडन | यूएस
ओपन |
|---|---|---|---|---|---|---|
| मार्ग्रेट कोर्ट | महिला | 24 | 11 | 5 | 3 | 5 |
| नोवाक जोकोविच | पुरुष | 24 | 10 | 3 | 7 | 4 |
| सेरेना विलियम्स | महिला | 23 | 7 | 3 | 7 | 6 |
| स्टेफी ग्राफ | महिला | 22 | 4 | 6 | 7 | 5 |
| राफेल नडाल | पुरुष | 22 | 2 | 14 | 2 | 4 |
| रोजर फेडरर | पुरुष | 20 | 6 | 1 | 8 | 5 |
अल्काराज के लिए बड़ा मौका
अल्काराज ने अब तक छह ग्रैंडस्लैम जीते हैं। इनमें ऑस्ट्रेलियन ओपन को छोड़कर बाकी सभी खिताब हैं। अल्काराज पिछले साल भी ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन सिनर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस बार सिनर को जोकोविच सेमीफाइनल में हराकर बाहर कर चुके हैं, जबकि अल्काराज ने सेमीफाइनल में एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया था और अपना दम दिखाया था। यह ऑस्ट्रेलियन ओपन के सबसे दिलचस्प मुकाबलों में से एक माना गया है। अल्काराज के 6 ग्रैंडस्लैम खिताबों में-

- 2 फ्रेंच ओपन खिताब: 2024, 2025
- 2 विंबलडन खिताब: 2023, 2024
- 2 यूएस ओपन: 2022, 2025