सब्सक्राइब करें

UP: छाती की पसलियां टूटकर फेफड़ों में धंसीं, सिर में भी गहरे जख्म; क्षत-विक्षत शवों का हाल देख डॉक्टर भी हैरान

अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Feb 2026 12:02 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। कंटेनर चालक ने दो ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गी। भीषण हादसा आगरा-जलेसर मार्ग पर हुआ। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। मृतकों में हाथरस के धाधऊ गांव के पांच लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
Head and chest injuries were the cause of death in Agra
agra road accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आगरा के जलेसर रोड स्थित नगला चंदन में हुए भीषण हादसे के मृतकों के शरीर क्षत-विक्षत हो गए। पोस्टमार्टम में मल्टीपल फ्रैक्चर और जख्म मिले हैं। छाती और सिर में लगी चोट से अधिक रक्तस्राव होना मौत की वजह बना।


पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार छाती की पसलियां टूटकर फेफड़ों में धंस गईं। सिर में भी गहरी चोट आई। हाथ-पैर की हड्डी और कूल्हे में भी चोट लगी। करीब तीन घंटे तक छह शवों का पोस्टमार्टम किया गया।
Trending Videos
Head and chest injuries were the cause of death in Agra
आगरा में भीषण सड़क हादसा, क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तेज धमाके के साथ मची चीखपुकार
आगरा-जलेसर मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे का मंजर देखकर लोगों के दिल कांप गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक तेज धमाका हुआ। उनकी नजर गई तो ऑटो हवा में उछलते हुए दिखाई दिए। एक महिला ऑटो से निकलकर कंटेनर के आगे गिर गई मगर उसकी जान बच गई। पहले टकराए ऑटो में सवार आठ लोग फंस गए। घायलों की चीखपुकार सुनकर सभी लोग दौड़ पड़े। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Head and chest injuries were the cause of death in Agra
आगरा में भीषण सड़क हादसा, मौके पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऑटो में फंसे लोगों में किसी के सिर से खून निकल रहा था तो किसी के हाथ-पैरों में लोहे की सरिया घुसी हुई थी। सड़क पर भी खून ही खून बिखरा था। किसी तरह लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हरी मोहन और सुशील राजपूत ने बताया कि वे नगला चंदन गांव में अपनी खाद-बीज की दुकान पर बैठे हुए थे। तभी जलेसर की ओर से एक कंटेनर आता दिखाई दिया, जो अनियंत्रित हो रहा था। 

 
Head and chest injuries were the cause of death in Agra
आगरा में भीषण सड़क हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों ऑटो उछलकर गड्ढों में गिरे
आरोप है कि कंटेनर चालक शराब के नशे में था और वाहन को ठीक से नियंत्रित नहीं कर पा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे सवारियों से भरे दोनों ऑटो को चालक ने गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी। तेज धमाके के साथ दोनों ऑटो उछलकर गड्ढों में जा गिरे।

 
विज्ञापन
Head and chest injuries were the cause of death in Agra
आगरा में भीषण सड़क हादसा, मौके पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं पास में ही खड़े अभय कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सबसे पहले घायलों को ऑटो से बाहर निकालना शुरू किया। घायलों को निकालते समय उनके कपड़े खून से सन गए थे। हादसे के बाद मृतकों का सामान बिखर गया। इनमें गंगाजल से भरी केन भी शामिल थीं। यह घटनास्थल पर ही पड़ी हुई थीं। मृतकों के चप्पल-जूते और अन्य सामान भी था।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed