{"_id":"697ed23469acfcc8ac06f85f","slug":"container-truck-hits-two-auto-rickshaw-in-agra-six-people-died-including-five-pilgrims-agra-accident-2026-02-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: एक पल में सब खत्म, किसी का सिर फटा तो किसी के शरीर में धंसी सरिया; छह लोगों की भयावह मौत देख कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक पल में सब खत्म, किसी का सिर फटा तो किसी के शरीर में धंसी सरिया; छह लोगों की भयावह मौत देख कांपे लोग
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:02 AM IST
सार
आगरा के ग्राम नगला चंदन के पास आगरा-जलेसर मार्ग पर कंटेनर ने सवारियों से भरे दो ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों ऑटो हवा में उछलकर सड़क किनारे बने गड्ढों में पेड़ों के बीच जा गिरे। एक ऑटो में सवार पांच श्रद्धालुओं और चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए।
आगरा-जलेसर मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे का मंजर देखकर लोगों के दिल कांप गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक तेज धमाका हुआ। उनकी नजर गई तो ऑटो हवा में उछलते हुए दिखाई दिए। एक महिला ऑटो से निकलकर कंटेनर के आगे गिर गई मगर उसकी जान बच गई। पहले टकराए ऑटो में सवार आठ लोग फंस गए। घायलों की चीखपुकार सुनकर सभी लोग दौड़ पड़े। ऑटो में फंसे लोगों में किसी के सिर से खून निकल रहा था तो किसी के हाथ-पैरों में लोहे की सरिया घुसी हुई थी। सड़क पर भी खून ही खून बिखरा था। किसी तरह लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
प्रत्यक्षदर्शी हरी मोहन और सुशील राजपूत ने बताया कि वे नगला चंदन गांव में अपनी खाद-बीज की दुकान पर बैठे हुए थे। तभी जलेसर की ओर से एक कंटेनर आता दिखाई दिया, जो अनियंत्रित हो रहा था। आरोप है कि कंटेनर चालक शराब के नशे में था और वाहन को ठीक से नियंत्रित नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 16
आगरा में भीषण सड़क हादसा, क्षतिग्रस्त ऑटो जेसीबी से निकालते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कंटेनर चालक ने गलत दिशा में जाकर ऑटो को टक्कर मारी
इसी दौरान सामने से आ रहे सवारियों से भरे दोनों ऑटो को कंटेनर चालक ने गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी। तेज धमाके के साथ दोनों ऑटो उछलकर गड्ढों में जा गिरे। वहीं पास में ही खड़े अभय कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सबसे पहले घायलों को ऑटो से बाहर निकालना शुरू किया।
4 of 16
आगरा में भीषण सड़क हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायलों को निकालते समय उनके कपड़ों पर खून लग गया। हादसे के बाद मृतकों का सामान बिखर गया। इनमें गंगाजल से भरी केन भी शामिल थीं। यह घटनास्थल पर ही पड़ी हुई थीं। मृतकों के चप्पल-जूते और अन्य सामान भी था।
विज्ञापन
5 of 16
आगरा में भीषण सड़क हादसा, जानकारी देते बुजुर्ग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक साथ उठीं 5 अर्थियां चीत्कारों से गूंजा धाथऊ
आगरा के खंदौली क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे ने सहपऊ के गांव धाधऊ को ऐसा घाव दिया है, जिसकी टीस शायद ही कभी कम हो सके। शनिवार रात जैसे ही एंबुलेंस के सायरन की आवाज गांव की सीमा में गूंजी, पूरे गांव में कोहराम मच गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।