सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh moves from Naxalism to development Union Home Minister Amit Shah review meeting focuses on Bastar

नक्सलवाद से विकास की ओर छत्तीसगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की समीक्षा बैठक में बस्तर पर खास फोकस

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 08 Feb 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
सार

बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि जो छत्तीसगढ़ कभी नक्सली हिंसा का केंद्र माना जाता था, वह आज भाजपा की डबल इंजन सरकार के तहत विकास का प्रतीक बन चुका है।

Chhattisgarh moves from Naxalism to development Union Home Minister Amit Shah review meeting focuses on Bastar
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की समीक्षा बैठक में बस्तर पर खास फोकस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में रायपुर में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वामपंथी उग्रवाद (LWE), छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की वर्तमान स्थिति और बस्तर क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सुरक्षा, प्रशासन और विकास से जुड़े कई अहम पहलुओं पर मंथन हुआ।
Trending Videos


बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि जो छत्तीसगढ़ कभी नक्सली हिंसा का केंद्र माना जाता था, वह आज भाजपा की डबल इंजन सरकार के तहत विकास का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा अब खेल, फॉरेंसिक और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं और साथ ही अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी सहेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा बैठक के दौरान नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने, नक्सलियों के आत्मसमर्पण को बढ़ावा देने और प्रभावित इलाकों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष चर्चा हुई। इसके अलावा बस्तर क्षेत्र को आदिवासी संभाग के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिल सके।

बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि विकास और सुरक्षा की रणनीति साथ-साथ आगे बढ़े, ताकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति स्थापित हो सके।

इस उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, खुफिया ब्यूरो (IB) के निदेशक, गृह मंत्रालय के विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, ITBP के वरिष्ठ अधिकारी, राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक सहित छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, झारखंड और तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed