सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three people, including a young woman, died when an uncontrolled car fell into a ditch and hit a tree.

Etah News: अनियंत्रित कार खाई में उतरकर पेड़ से टकराई युवती सहित तीन की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 08 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Three people, including a young woman, died when an uncontrolled car fell into a ditch and hit a tree.
आसपुर-सकीट मार्ग पर छतिग्रस्त पड़ी कार। स्रोत वीडियोग्रैब
विज्ञापन
एटा। आसपुर-सकीट मार्ग पर शुक्रवार को कार अनियंत्रित होकर बावली गांव से पहले तीव्र मोड़ पर खाई में गिरकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवती व युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका आगरा में उपचार चल रहा है।गांव जखऊआ थाना कुरावली जिला मैनपुरी निवासी राहुल ने बताया कि बहन मनकी (20) और खुशबू गुरुग्राम में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करती थीं। वहां ममेरे भाई कृष्णा निवासी विजयदेपुर अलीगंज के साथ रहती थीं। लगभग दो वर्ष से दोनों बहनें गुरुग्राम में रह रही थीं। बताया कि 13 फरवरी को ममेरी बहन विनीता का गांव विजयदेपुर में विवाह समारोह था। इसी वजह से गांव आने के लिए ये लोग बस या ट्रेन की जगह टैक्सी की तलाश कर रहे थे। इसी बीच भिवाड़ी हरियाणा में रहने वाले टैक्सी चालक सुमित निवासी नगला बरी थाना कुरावली से इनकी मुलाकात हो गई। उसने कहा कि वह भी दोस्तों के साथ गांव जा रहा है, कोई दिक्कत न हो तो साथ ही निकल चलो। इसी वजह से यह लोग शुक्रवार की रात साथ में कार से ही निकल आए।
Trending Videos

मलावन थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह लगभग 7:30 बजे आसपुर-सकीट मार्ग पर तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर गलत दिशा में खाई में उतरकर जामुन के पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसकी वजह से कार चालक सुमित और उसका भांजा शिवम और राहुल निवासी गनेशपुरा और मनकी तथा खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गए। कार के पेड़ से टकराने की आवाज सुनकर उधर से गुजर रहे लोग मौके पर आए और पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को कार से निकालकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने सुमित, शिवम और मनकी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राहुल और खुशबू को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की खिड़की तोड़कर निकाले गए घायल
थाना मलावन प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंच गई। कार को देखा तो वह भीषण क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इसकी वजह से कार में फंसे लोगों को निकालने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। किसी तरह से कार की खिड़की व शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया।

आसपुर-सकीट मार्ग पर छतिग्रस्त पड़ी कार। स्रोत वीडियोग्रैब

आसपुर-सकीट मार्ग पर छतिग्रस्त पड़ी कार। स्रोत वीडियोग्रैब

आसपुर-सकीट मार्ग पर छतिग्रस्त पड़ी कार। स्रोत वीडियोग्रैब

आसपुर-सकीट मार्ग पर छतिग्रस्त पड़ी कार। स्रोत वीडियोग्रैब

आसपुर-सकीट मार्ग पर छतिग्रस्त पड़ी कार। स्रोत वीडियोग्रैब

आसपुर-सकीट मार्ग पर छतिग्रस्त पड़ी कार। स्रोत वीडियोग्रैब

आसपुर-सकीट मार्ग पर छतिग्रस्त पड़ी कार। स्रोत वीडियोग्रैब

आसपुर-सकीट मार्ग पर छतिग्रस्त पड़ी कार। स्रोत वीडियोग्रैब

आसपुर-सकीट मार्ग पर छतिग्रस्त पड़ी कार। स्रोत वीडियोग्रैब

आसपुर-सकीट मार्ग पर छतिग्रस्त पड़ी कार। स्रोत वीडियोग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed