सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Samadhan Diwas: 8 out of 49 complaints resolved on the spot

समाधान दिवस : 49 में से 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 08 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas: 8 out of 49 complaints resolved on the spot
संपूर्ण समाधान दिवस में सदर तहसील में समस्या सुनते जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिले की तीनों तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का शनिवार को हुआ। जिलाधिकारी ने सदर तहसील में जनसुनवाई की। इस दौरान तीनों तहसील में 49 शिकायतें आईं, जिसमें 8 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया। सदर तहसील में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 25 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम प्रेमरंजन सिंह ने शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को बुलाकर निस्तारण कराया। भूमि विवाद अथवा अन्य मामलों में शिकायतकर्ता व सभी संबंधित पक्षों की उपस्थिति में स्थलीय निरीक्षण कर समाधान करने के आदेश दिए। एसएपी श्याम नारायण सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनकर संबंधित शिकायत के प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
Trending Videos

तहसील जलेसर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। यहां 6 शिकायती प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक का निस्तारण किया गया। तहसील अलीगंज में 18 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए तथा चार मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेन्द्र नारायण मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश, उप जिलाधिकारी सदर विपिन मोरल, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय, नायब तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed