सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three people died when speeding car crashed into tree in etah

एटा हादसे में तीन की माैत: मां-बाप का सहारा थी मनकी, तीन बहनों का इकलाैता भाई था शिवम; चीखों ने चीरा कलेजा

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 08 Feb 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के एटा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार खाई में गिरकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक युवती व युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से परिवारों में कोहराम मच गया।

Three people died when speeding car crashed into tree in etah
एटा हादसे में तीन की माैत हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आसपुर-सकीट मार्ग पर शुक्रवार रात एक कार अनियंत्रित होकर गांव बावली से पहले तीव्र मोड़ पर खाई में गिरकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक युवती व युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान टैक्सी चालक सुमित निवासी गांव नगला बरी, थाना कुरावली (मैनपुरी), शिवम और मनकी निवासी गांव जखऊआ, थाना कुरावली (मैनपुरी) के तौर पर हुई है। घायलों को आगरा में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos


महज 19 साल की मनकी मानसिक रूप से बीमार पिता व आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे परिवार का सहारा बन रही थी। बड़ी बहन के साथ दो माह से गुरुग्राम में नौकरी कर एक जिम्मेदार बेटी का फर्ज निभा रही थी। मगर, शनिवार सुबह एटा में हुए सड़क हादसे में मनकी के सपनों की उड़ान को थाम दिया। हादसे में मनकी, कैब चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। बड़ी बहन खुशबू अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। हादसे में मनकी की मौत और खुशबू की गंभीर हालत ने परिवार का तोड़ कर रख दिया है। घर में मातम छाया है। घर से परिवार की महिलाओं की चीख-पुकार सुनाई दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बहनों में इकलौता था शिवम
एटा हादसे में जान गंवाने वाला शिवम तीन बहनों में अकेला था। उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। शिवम गुरुग्राम में कैब चलाता था। इसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और दो बहनें शिवम से छाेटी हैं जो अभी पढ़ रही हैं। हादसे के समय शिवम कैब चला रहा था। उसकी मौत की खबर के बाद मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शव के घर पहुंचते ही मां और बहनें लिपट कर रोने लगीं। मां कई बार बेहोश भी हो गई। शिवम की मां ने जहां हादसे में इकलौते बेटे को खो दिया। वहीं, भाई भी हमेशा के लिए छोड़ कर चला गया। ऐसे में शिवम का अंतिम संस्कार जल्दी ही करना पड़ा।

 

मामा को खींच लाई मौत
एटा में हुए हादसे में जान गंवाने वाले शिवम और सुमित सगे मामा भांजे थे। शिवम के मामा सुमित भिवाड़ी में प्राइवेट नौकरी कर रहे थे। सुमित की शादी दो साल पहले स्वाती से हुई थी। उनके कोई संतान नहीं थी। अभी कुछ समय पहले ही पत्नी स्वाती गांव आ गई थी। सुमित भी शिवम के पास गुरुग्राम पहुंच गए थे, वहां से दोनों साथ आ रहे थे। सुमित की मौत के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।

 

टोल बचाने के लिए चुना था रास्ता
यह भी जानकारी मिली है कि कैब से आ रहे मनकी, खुशबू, सुमित, शिवम और राहुल मलावन पर लगने वाले टोल को बचाने के लिए आसपुर से सकीट रोड पर गाड़ी को ले गए थे। कैब चला रहे शिवम को झपकी आने की वजह से हादसा हो गया।

 

ममेरी बहन की शादी में शामिल होने टैक्सी से आ रही थीं दो बहनें
गांव जखऊआ, थाना कुरावली (मैनपुरी) निवासी राहुल ने बताया कि बहन मनकी (20) और खुशबू लगभग दो वर्ष से गुरुग्राम में रहकर निजी कंपनी में नौकरी कर रही थीं। दोनों ममेरे भाई कृष्णा निवासी विजयदेपुर, अलीगंज (एटा) के साथ रहती थीं। 13 फरवरी को कृष्णा की बहन विनीता की शादी है। शादी में शामिल होने के लिए दोनों बहनें अलीगंज आने के लिए टैक्सी तलाश रही थीं। इसी बीच भिवानी (हरियाणा) में रह रहे टैक्सी चालक सुमित से उनकी मुलाकात हुई। सुमित मूलरूप से गांव नगला बरी (मैनपुरी) का रहने वाला था। उसने कहा कि वह भी दोस्तों के साथ गांव जा रहा है, कोई दिक्कत न हो तो साथ ही चलो। इसके बाद सभी लोग शुक्रवार की रात साथ में कार से ही गुरुग्राम से निकले।

मलावन थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह लगभग 7:30 बजे आसपुर-सकीट मार्ग पर तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर कार गलत दिशा में खाई में गिरकर जामुन के पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक सुमित और भांजा शिवम और राहुल निवासी गनेशपुरा, मनकी व खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर सभी को कार से बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने सुमित, शिवम और मनकी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राहुल और खुशबू को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें-UP: खून से सना चेहरा और हाथ पर लिखा सनी, दिल्ली की सोनाली से मैच हुई AI फोटो; यमुना एक्सप्रेसवे पर मिली थी लाश

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed