सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup-winner Rohit Sharma makes emotional return To Wankhede ICC shares Video

मैदान से मंच तक की कहानी: वानखेड़े में आया यादों का सैलाब; भावुक हुए पूर्व विश्वकप विजेता कप्तान रोहित शर्मा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वानखेड़े Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 08 Feb 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार

रोहित शर्मा की वानखेड़े स्टेडियम में वापसी यादों और भावनाओं से भरी रही, जहां उन्होंने मैदान के उस पार खड़े होकर अपने बदले हुए किरदार को महसूस किया। टी20 विश्व कप 2026 के उद्घाटन पर मिली तालियों और प्यार ने साबित किया कि रोहित सिर्फ पूर्व कप्तान नहीं, बल्कि आज भी करोड़ों दिलों की धड़कन हैं।

T20 World Cup-winner Rohit Sharma makes emotional return To Wankhede ICC shares Video
रोहित शर्मा-जय शाह - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

वानखेड़े स्टेडियम....! वही मैदान, वही दर्शक, वही जोश  लेकिन इस बार रोहित शर्मा मैदान पर कप्तान के तौर पर नहीं, बल्कि टी20 विश्व कप 2026 के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में लौटे। शनिवार को जैसे ही टी20 विश्व कप 2026 का भव्य आगाज हुआ, सबसे जोरदार तालियां किसी कलाकार या परफॉर्मर के लिए नहीं, बल्कि रोहित शर्मा के लिए गूंजीं। जिस मैदान पर उन्होंने 2024 में भारत की विश्व कप जीत का जश्न मनाया था।
Trending Videos

अतीत की यादें ताजा हुईं
वानखेड़े में लौटकर रोहित भावुक हो उठे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार को रोहित शर्मा का एक भावुक कर देने वाला वीडियो साझा किया। इसमें पू्र्व भारतीय कप्तान को सूर्यकुमार एंड टीम से कहते सुना गया, 'अजीब लग रहा है इधर... वहां से इधर आना बहुत अजीब लग रहा है।' उनकी आवाज में स्मृतियों का सैलाब था, आंखों में बीते पलों की झलक थी। जैसे ही रोहित मैदान पर आए, पूरा स्टेडियम स्टैंडिंग ओवेशन में बदल गया। चारों ओर से गूंजते नारे, 'मुंबई च राजा... मुंबई च राजा!' ने देश-दुनिया में बैठे हर प्रशंसक को भावुक कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

'इस पल को जीना सीखना होगा'
रोहित ने मुस्कुराते हुए कहा, 'यहां आना हमेशा खास होता है। मुंबई को क्रिकेट से जो प्यार है, वो कहीं और नहीं मिलता। यहां की ऊर्जा कभी निराश नहीं करती।' इस दौरान हिटमैन ने अपने दिल की बात बेहद सादगी से कही। उन्होंने कहा, 'इतनी भागदौड़ में हम कभी-कभी ये भूल जाते हैं कि इस पल को भी जीना है। ये लम्हे दोबारा नहीं आते। भारत में खेलना कभी आसान नहीं होता।'

उन्होंने स्वीकार किया कि अब मैदान के इस तरफ खड़े होना उन्हें अब भी अजीब लगता है। रोहित बोले, 'यह बहुत भावुक एहसास है, क्योंकि अभी तक इस बात की आदत नहीं पड़ी है कि मैं इस तरफ हूं, उस तरफ नहीं।' राष्ट्रीय गान के दौरान खड़े होने का अनुभव भी उनके लिए अलग था। रोहित ने कहा, 'वह पल बहुत खास था, लेकिन बिल्कुल अलग भी।'

View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)


खिलाड़ियों से मुलाकात, गले मिले रोहित
रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम से मुलाकात की, खिलाड़ियों से बातचीत की और सभी का हौसला बढ़ाया। इस दौरान वह रैपर बादशाह से गले मिलते भी दिखे, वहीं हार्दिक पांड्या भी वीडियो में नजर आए।

रंग, रोशनी और यादें
उद्घाटन समारोह में पहले बादशाह का शानदार परफॉर्मेंस हुआ, फिर नोरा फतेही के डांस ने प्रशंसकों में जोश भर दिया। एलईडी लाइट्स और आतिशबाजी से वानखेड़े बैंगनी और सुनहरे रंगों में नहा उठा...जैसे यादों और जज्बातों का जश्न मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed