NZ Inning
0/0 ( ov)
Target: 183
Innings Break : New Zealand need 183 runs in 20 remaining overs
{"_id":"6988169f4e0df64e4503c7dd","slug":"nz-vs-afg-live-cricket-score-t20-world-cup-2026-group-d-new-zealand-vs-afghanistan-t20i-match-updates-today-2026-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NZ vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, नईब ने जड़ा पचासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, नईब ने जड़ा पचासा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
सार
Live Cricket Score (NZ vs AFG) New Zealand vs Afghanistan T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप में आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान का मुकाबला हो रहा है। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमों की नजरें टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करने पर टिकी होंगी।
सेदिकुल्लाह अटल और गुलबदिन नईब
- फोटो : ACB
विज्ञापन
विस्तार
टी20 विश्व कप में आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में ग्रुप डी का मुकाबला खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने गुलबदिन नईब के अर्धशतक की मदद से न्यूजीलैंड को 183 रनों का लक्ष्य दिया है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाए।
अफगानिस्तान ने पावरप्ले में गंवाए दो विकेट
अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज ने पारी की शुरुआत की। दोनें ने टीम को सधी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े। हालांकि, पावरप्ले खत्म होने से पहले लॉकी फर्ग्यूसन ने न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। फर्ग्यूसन ने इब्राहिम जादरान को आउट किया जो 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फर्ग्यूसन ने इस ओवर की आखिरी गेंद पर गुरबाज को बोल्ड किया। गुरबाज ने 22 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए।
सेदिकुल्लाह-गुलबदिन के बीच साझेदारी
पावरप्ले में ही दो विकेट गिरने के बाद सेदिकुल्लाह और गुलबदिन नईब ने शानदार साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी हुई जिससे अफगानिस्तान का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा। गुलबदिन ने 29 गेंदों पर पचासा पूरा किया, लेकिन इसके तुरंत बाद ही सेदिकुल्लाह अपना विकेट गंवा बैठे। सेदिकुल्लाह 24 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए। गुलबदिन ने इसके बाद भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। लेकिन रचिन रवींद्र की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। गुलबदिन 35 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए।
अफगानिस्तान की पारी
अफगानिस्तान के लिए इनके अलावा दारविश रसूली ने 13 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अजमातुल्लाह ओमरजई ने सात गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 14 रन बनाए, जबकि मोहम्मद नबी 10 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए, जबकि मैट हेनरी, जैकब डफी और रचिन रवींद्र को एक-एक सफलता मिली।
अफगानिस्तान ने जीता टॉस
अफगानिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। अफगानिस्तान ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में तीन स्पिनर और इतने ही तेज गेंदबाजों को मौका दिया। न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में ईश सोढ़ी, माइकल ब्रेसवेल, डेवॉन कॉनवे और काइल जैमिसन नहीं खेल रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशाम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमातुल्लाह ओमरजई, गुलबदिन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी।
Trending Videos