NZ Inning
176/5 (17.3 ov)
Target: 183
Daryl Mitchell 18(12)*
Mitchell Santner 17 (8)
New Zealand need 7 runs in 15 remaining balls
{"_id":"6988322d347050cff9071bb3","slug":"india-vice-captain-axar-patel-said-the-team-was-surprised-by-the-nature-of-the-wankhede-stadium-pitch-2026-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs USA: वानखेड़े स्टेडियम की पिच से निराश हुए अक्षर, सपाट विकेट नहीं होने पर जताई हैरानी; जानें क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs USA: वानखेड़े स्टेडियम की पिच से निराश हुए अक्षर, सपाट विकेट नहीं होने पर जताई हैरानी; जानें क्या कहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:20 PM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही थी। अब टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि वह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच देखकर हैरान रह गए थे।
अक्षर पटेल
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल वानखेड़े स्टेडियम की पिच से निराश हुए। भारत और अमेरिका के बीच शनिवार को मुंबई में टी20 विश्व कप का मुकाबला खेला गया था। भारतीय टीम की बल्लेबाजी इस मैच में अच्छी नहीं रही थी और कप्तान सूर्यकुमार यादव को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका था। अक्षर ने कहा कि वह वानखेड़े की पिच देखकर हैरान थे क्योंकि मुंबई की पिच आमतौर पर सपाट होती है जहां हाई स्कोरिंग मैच देखने मिलते हैं।
Trending Videos
अक्षर बोले- चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने का भरोसा था
मुश्किल पिच पर बल्लेबाजी क्रम के ध्वस्त होने के बावजूद अक्षर ने कहा कि टीम प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाने को लेकर आश्वस्त थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 77 रन तक छह विकेट गंवा दिए थे लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव की 49 गेंद में 84 रन की नाबाद पारी से मेजबान टीम नौ विकेट पर 161 रन बनाने में सफल रही। भारत ने अमेरिका को आठ विकेट पर 132 रन पर रोककर 29 रन से जीत दर्ज की।

अक्षर ने कहा, योजना मैच की स्थिति के अनुसार बनाई जाती है। आम तौर पर मुंबई में विकेट सपाट होता है और हमें यह तय करने में लगभग तीन ओवर लगे कि अच्छा स्कोर क्या होगा। ड्रेसिंग रूम में हमें पता था कि अगर एक भी बल्लेबाज चल गया तो हम 140-150 रन के आसपास पहुंच जाएंगे। विकेट भी (अलग तरह से) व्यवहार कर रहा था। हम हैरान थे क्योंकि हमें लगा था कि यह एक सपाट विकेट है जो आम तौर पर मुंबई में होता है।
ड्रेसिंग रूम में बढ़ गई थी चिंता
अक्षर ने कहा कि ड्रेसिंग रूम में थोड़ा दबाव महसूस हुआ क्योंकि बल्लेबाजी क्रम ढह गया और वह भी टी20 विश्व कप के पहले मैच में। उन्होंने कहा,बेशक आप इसे (दबाव को) महसूस करते हैं। क्रिकेट ऐसा ही है (लेकिन फिर) यह अच्छा है कि यह पहले मैच में हुआ। विकेट की प्रकृति को समझना महत्वपूर्ण है और जिस तरह का क्रिकेट हम खेल रहे हैं, हम शॉट को ठीक से नहीं खेल पाए। अगर ऐसा दोबारा होता है तो हमारे पास इसे 160-170 रन तक ले जाने का अनुभव होगा।