सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: Suryakumar Yadav stats Most POTM awards in T20Is and World Cup for India
NZ Inning
176/5 (17.3 ov)
Target: 183
Daryl Mitchell 18(12)*
Mitchell Santner 17 (8)
New Zealand need 7 runs in 15 remaining balls

T20 World Cup: सूर्यकुमार ने इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ा, हसरंगा की बराबरी पर पहुंचे अर्शदीप

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 08 Feb 2026 09:54 AM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा बार टी20 में भारत के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम करने का रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। सूर्यकुमार ने अमेरिका के खिलाफ दमदार पारी खेली थी।

T20 World Cup: Suryakumar Yadav stats Most POTM awards in T20Is and World Cup for India
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। सूर्यकुमार की दमदार पारी की मदद से ही भारत अमेरिका के सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रहा और उनकी पारी ने मैच में अंतर पैदा किया जिससे भारतीय टीम जीत दर्ज कर सकी। सूर्यकुमार को उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। 
Trending Videos

भारत की जीत से शुरुआत
भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से हराकर शानदार आगाज किया है। शनिवार को वानखेड़े में खेले गए ग्रुप मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में अमेरिका निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यकुमार ने हासिल की उपलब्धि
सूर्यकुमार ने अमेरिका के खिलाफ अपनी शानदार पारी से कई उपलब्धियां अपने नाम दर्ज की। सूर्यकुमार इसके साथ ही भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ मैच का पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। सूर्यकुमार 105 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 17 बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीत चुके हैं, जबकि विराट कोहली ने 125 मैचों में 16 बार यह अवॉर्ड जीता है। तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 14 बार पीओटीएम अवॉर्ड जीता है, जबकि अक्षर पटेल आठ बार यह पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। 

टी20 में भारत के लिए सर्वाधिक पीओटीएम पुरस्कार
खिलाड़ी पीओटीएम अवॉर्ड मैच
सुर्यकुमार यादव 17 105
विराट कोहली 16 125
रोहित शर्मा 14 159
अक्षर पटेल 8 88

युवराज-रोहित से आगे निकले
  • सूर्यकुमार टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने के मामले में युवराज सिंह, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन से आगे निकल गए हैं।
  • इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार 19 मैच में से चार बार पीओटीएम अवॉर्ड जीत चुके हैं।
  • युवराज, अश्विन और रोहित ने तीन-तीन बार यह पुरस्कार अपने नाम किया है।
  • कोहली इस मामले में सभी से आगे हैं जिन्होंने 35 मैचों में से आठ बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया है।

टी20 विश्व कप में अर्शदीप के नाम जुड़ी उपलब्धि
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम भी उपलब्धि दर्ज हो गई है। अर्शदीप टी20 विश्व कप में 15 मैचों के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज हैं। अर्शदीप के नाम 29 विकेट हैं और वह श्रीलंका के वानिंदु हसंरगा की बराबरी पर पहुंच गए हैं। हसरंगा के नाम भी 29 विकेट थे। इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के एनरिच नॉर्त्जे के नाम सबसे ज्यादा विकेट हैं। नॉत्जे ने इस दौरान 30 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed