AFG Inning
35/1 (5.1 ov)
Ibrahim Zadran 10(12)*
Rahmanullah Gurbaz 22 (19)
Afghanistan elected to bat
{"_id":"6987fbcbf9070044a008fe1c","slug":"t20-world-cup-suryakumar-yadav-on-when-washington-sundar-will-link-up-with-the-indian-squad-2026-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs USA: वॉशिंगटन सुंदर कब टीम से जुड़ेंगे? कप्तान सूर्यकुमार ने दी जानकारी, बल्लेबाजी को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs USA: वॉशिंगटन सुंदर कब टीम से जुड़ेंगे? कप्तान सूर्यकुमार ने दी जानकारी, बल्लेबाजी को लेकर कही ये बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 08 Feb 2026 08:28 AM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिका के खिलाफ भारत के पहले मैच में वॉशिंगटन सुंदर नहीं खेले थे। अब सूर्यकुमार ने बताया है कि यह ऑलराउंडर कब भारतीय टीम के साथ जुड़ेगा।
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
भारत ने अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज कर टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। इस जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को लेकर जानकारी दी है। सुंदर पहले मैच में नहीं खेले थे और सूर्यकुमार ने बताया कि वह 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ नई दिल्ली में होने वाले मैच से पहले भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे।
Trending Videos
अमेरिका को 29 रनों से हराया
भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से हराकर शानदार आगाज किया है। शनिवार को वानखेड़े में खेले गए ग्रुप मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में अमेरिका निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।
वॉशिंगटन को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी और वह टी20 सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले सके थे। वॉशिंगटन ने रिहैब प्रक्रिया पूरी कर ली थी और उन्हें मैदान पर वापसी के लिए हरी झंडी भी मिल गई थी।

अभिषेक भी थे बीमार
मैच के बाद सूर्यकुमार ने कहा, 'वॉशिंगटन सुंदर फिट हैं और वह सीधे दिल्ली में टीम से जुड़ेंगे जहां भारत को नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना है।' सूर्यकुमार ने साथ ही पुष्टि की है कि जसप्रीत बुमराह को तेज बुखार था और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तबीयत भी पूरी तरह ठीक नहीं थी। अभिषेक फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे और उनकी जगह संजू सैमसन ने फील्डिंग की थी।

अमेरिका के खिलाफ खराब रही बल्लेबाजी
अमेरिका के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और सूर्यकुमार के अलावा टीम का कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। पिछले कुछ दिनों से भारत मजबूत बल्लेबाजी कर रहा था, लेकिन विश्व कप के पहले ही मैच में टीम का बल्लेबाजी में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। हालांकि, सूर्यकुमार की अर्धशतकीय पारी के बदौलत भारत चुनौतीपूर्ण लक्ष्य देने में सफल रहा और टीम को जीत मिली। सूर्यकुमार ने कहा, हम हर बात को नजरअंदाज नहीं कर सकते, हमें बल्लेबाजी में और बेहतर प्रदर्शन करना होगा। जीत के बाद भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। हम और बेहतर और समझदारी से बल्लेबाजी कर सकते थे।