NZ Inning
170/5 (17 ov)
Target: 183
Daryl Mitchell 17(11)*
Mitchell Santner 12 (6)
New Zealand need 13 runs in 18 remaining balls
{"_id":"6986ef023cf75339410ac6b4","slug":"bcci-central-contracts-jemimah-rodrigues-to-be-promoted-grade-a-alongside-harmanpreet-smriti-deepti-report-2026-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BCCI Central Contracts: जेमिमा को मिल सकता है प्रमोशन, हरमनप्रीत-मंधाना और दीप्ति के साथ ग्रेड-ए में एंट्री?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
BCCI Central Contracts: जेमिमा को मिल सकता है प्रमोशन, हरमनप्रीत-मंधाना और दीप्ति के साथ ग्रेड-ए में एंट्री?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार
बीसीसीआई के महिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जेमिमा रोड्रिग्स को ग्रेड A में प्रमोट किए जाने की खबर है। इस कैटेगरी में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा पहले से शामिल हैं। ग्रेड A खिलाड़ियों को सालाना 50 लाख रुपये मिलते हैं।
जेमिमा, हरमनप्रीत और मंधाना
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
पुरुषों के बाद अब महिला क्रिकेटरों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर चर्चा जोरों पर है। बीसीसीआई इसका जल्दा एलान कर सकता है। उससे पहले खबर है कि जेमिमा रॉड्रिग्स को प्रमोशन मिल सकता है। उन्हें टीम इंडिया की कुछ दिग्गज खिलाड़ियों के साथ सबसे उच्चस्तरीय ग्रुप यानी ग्रुप-ए में रखा जा सकता है।
भारतीय महिला क्रिकेट में जेमिमा रॉड्रिग्स की लगातार शानदार फॉर्म का असर कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें ग्रेड बी से प्रमोट कर ग्रेड ए में शामिल किया जाएगा। इस टॉप कैटेगरी में कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पहले से बरकरार हैं।
Trending Videos

किसे कितनी सैलरी
ग्रेड ए में आने वाले खिलाड़ियों को सालाना 50 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं ग्रेड बी के खिलाड़ियों को 30 लाख और ग्रेड सी में शामिल खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये दिए जाते हैं। खबर है कि बीसीसीआई ने इस बार महिला वर्ग में कुल 21 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया है। हालांकि, इसको लेकर बीसीसीआई के आधिकारिक पोस्ट का इंतजार है।

इन खिलाड़ियों की नई एंट्री
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, श्री चरणी, हरलीन देओल, काश्वी गौतम, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा और तेजल हसबनीस को पहली बार कॉन्ट्रैक्ट सूची में जगह मिली है। वहीं यास्तिका भाटिया, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री और स्नेह राणा ने अपना कॉन्ट्रैक्ट बरकरार रखा है।

आगे ऑस्ट्रेलिया की चुनौती
वनडे विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया अब 15 फरवरी से शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मल्टी-फॉर्मेट सीरीज की तैयारी में जुटी है। ऐसे में यह नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट खिलाड़ियों के लिए अतिरिक्त उत्साह लेकर आएगी।

पुरुष टीम पर भी होगी चर्चा
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति के प्रस्तावों के आधार पर बीसीसीआई की अगली एपेक्स काउंसिल बैठक में पुरुष टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बदलाव पर भी चर्चा हो सकती है। बीसीसीआई पुरुषों में ग्रेड-ए+ को हटाने पर विचार कर रहा है और ऐसे में ग्रेड-ए तक ही लिस्ट जारी किए जा सकते हैं।