फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Massive fire at Mahalaxmi Market, flames reach fourth floor; losses worth lakhs feared in Raipur

रायपुर: महालक्ष्मी मार्केट में भीषण आग, चौथी मंजिल तक पहुंचीं लपटें; लाखों के नुकसान की आशंका

Sun, 25 Oct 2026 03:11 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 25 Oct 2026 03:11 PM IST
सार

पंडरी स्थित महालक्ष्मी मार्केट में होम डेकोरेशन शॉप में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इमारत की चौथी मंजिल पर रखे फर्नीचर जलकर राख हो गए और लाखों के नुकसान की आशंका है। दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

विज्ञापन
Massive fire at Mahalaxmi Market, flames reach fourth floor; losses worth lakhs feared in Raipur
महालक्ष्मी मार्केट में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में रविवार को आगजनी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। सिटी सेंटर मॉल के पास स्थित महालक्ष्मी मार्केट की एक होम डेकोरेशन शॉप में अचानक आग लग गई। आग से उठता काला धुआं दूर से दिखाई देने लगा, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आग देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महालक्ष्मी मार्केट की एक इमारत की चौथी मंजिल पर लगी। इस मंजिल पर रखे फर्नीचर आग की चपेट में आ गए और जलकर राख हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आकलन होना अभी बाकी है।
विज्ञापन


दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed