सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Newly married woman hangs herself in a well at her parents' home, spreading sensation in village

कुएं में लटकी मिली लाश: साड़ी से फंदा बनाकर नवविवाहिता ने लगा ली फांसी, एक साल पहले हुई थी शादी

अमर उजाला नेटवर्क, रामानुजगंज Published by: अमन कोशले Updated Wed, 08 Oct 2025 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरनाडीह के पीपरपारा गांव में एक नवविवाहित महिला के आत्महत्या किए जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। महिला ने अपने ही घर के आंगन में स्थित कुएं में साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी।

Newly married woman hangs herself in a well at her parents' home, spreading sensation in village
मायके में नवविवाहित महिला ने कुएं में लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरनाडीह के पीपरपारा गांव में एक नवविवाहित महिला के आत्महत्या किए जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। महिला ने अपने ही घर के आंगन में स्थित कुएं में साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम और सनसनी का माहौल है।
Trending Videos


मृतका की पहचान अंजिल सिंह (21 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अंजिल की शादी लगभग एक वर्ष पहले महाराजगंज थाना क्षेत्र निवासी ज्ञान सिंह से हुई थी। बीते एक महीने से वह अपने मायके में रह रही थी। परिजनों ने बताया कि वह ससुराल में रहना नहीं चाहती थी और शादीशुदा जीवन से असंतुष्ट थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी भापेंद्र साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतका के मायके और ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed