{"_id":"64dddb28490c0860090e1fc3","slug":"panchayat-and-rural-development-minister-ravindra-choubey-gifted-development-works-in-bemetara-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: अब ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को पढ़ाई के लिए नहीं छोड़ना पड़ेगा घर, गांव में ही मिलेगी शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: अब ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को पढ़ाई के लिए नहीं छोड़ना पड़ेगा घर, गांव में ही मिलेगी शिक्षा
Thu, 17 Aug 2023 02:04 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 17 Aug 2023 02:04 PM IST
सार
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे ने बेमेतरा जिले में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। उन्होंने बेरला ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरबीजा मे नवीन शासकीय कॉलेज का फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे ने बेमेतरा जिले में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। उन्होंने बेरला ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरबीजा मे नवीन शासकीय कॉलेज का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके अलावा मंडी बोर्ड सीसी रोड के निर्माण के लिए 9 लाख रुपये, मंडी बोर्ड हाट बाजार के लिए 41 लाख रुपये का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे ने 1 करोड़ 52 लाख 14 हजार रुपये के विकास कार्यों भूमिपूजन किया है। इसमें सुगम सड़क योजना ग्राम कोदवा सीसी रोड के लिए 19.73 लाख, मानियारी सीसी रोड के लिए 19.73 लाख, साहू समाज भवन निर्माण के लिए 5 लाख व कुमारी देवी चौबे खेल मैदान मे मिनी स्टेडियम व व्यवसायिक परिसर के लिए 1 करोड़ 7 लाख 68 हजार रुपये शामिल हैं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत देवरबीजा में कॉलेज शुभारंभ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रारंभ होने से यहां के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को कॉलेज पढ़ाई के लिए घर छोड़ने से मुक्ति मिलेगी। विद्यार्थियों को 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए बेमेतरा या फिर साजा कॉलेज जाना पड़ता था। गांव में कॉलेज प्रारंभ होने से उन्हें राहत मिल सकेगी। देवरबीजा क्षेत्र के नागरिकों की पुरानी मांग अब पूर्ण हुई है।
विज्ञापन