{"_id":"6a91800e6a331c8b460b7cac","slug":"plane-wheel-bursts-during-landing-plane-drags-on-runway-pilot-s-presence-of-mind-saves-60-passengers-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में बड़ा विमान हादसा टला: लैंडिंग के वक्त फटा टायर, सुरक्षित बचाए गए 37 यात्री और चार क्रू मेंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में बड़ा विमान हादसा टला: लैंडिंग के वक्त फटा टायर, सुरक्षित बचाए गए 37 यात्री और चार क्रू मेंबर
Fri, 28 Aug 2026 06:03 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 28 Aug 2026 06:03 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से बिलासपुर पहुंची एलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 के लैंडिंग के दौरान एक टायर पंक्चर हो गया।
विज्ञापन
बिलासपुर में बड़ा विमान हादसा टला: लैंडिंग के वक्त फटा टायर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से बिलासपुर पहुंची एलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 के लैंडिंग के दौरान एक टायर पंक्चर हो गया। हालांकि पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया। विमान में सवार सभी 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर समेत 41 लोग सुरक्षित हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाइट ने शुक्रवार सुबह दिल्ली से उड़ान भरी थी। करीब 11 बजे बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान के बाईं ओर का टायर अचानक फट गया। घटना के बाद एयरपोर्ट पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय कर दी गई।
विमान के रुकने के बाद सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालकर रनवे से टर्मिनल भवन पहुंचाया गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
टायर फटने की घटना के बाद विमान की तकनीकी जांच की जा रही है। सुरक्षा कारणों से इसी विमान से बिलासपुर से आगे संचालित होने वाली उड़ान को रद्द कर दिया गया। विमान में आई तकनीकी खराबी की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।
एलायंस एयर देश के क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने वाली प्रमुख एयरलाइनों में शामिल है। यह विशेष रूप से छोटे शहरों और क्षेत्रीय केंद्रों को बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करती है। एयरलाइन की शुरुआत वर्ष 1996 में इंडियन एयरलाइंस की सहायक कंपनी के रूप में हुई थी और इसे पहले एयर इंडिया क्षेत्रीय के नाम से जाना जाता था।
वर्तमान में एलायंस एयर देश के विभिन्न शहरों के बीच क्षेत्रीय हवाई सेवाएं संचालित करती है और UDAN योजना के तहत छोटे एवं कम सेवा वाले शहरों को हवाई संपर्क से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। फिलहाल बिलासपुर एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य है और घटना में सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की पुष्टि की गई है।