{"_id":"64d9f30929bb3cc2040ab764","slug":"police-detained-bjp-leader-rahul-tikriha-before-cm-bhupesh-baghel-program-in-bemetara-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा दौरे पर CM बघेल : सीएम ने साजा को दी 57 करोड़ रुपये की सौगात, बोले- विकास के लिए रुपये की नहीं है कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा दौरे पर CM बघेल : सीएम ने साजा को दी 57 करोड़ रुपये की सौगात, बोले- विकास के लिए रुपये की नहीं है कमी
Mon, 14 Aug 2023 04:30 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 14 Aug 2023 04:30 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम से पहले भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट व जिला पंचायत सभापति राहुल टिकरिहा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस को आशंका है कि कार्यक्रम के दौरान वे विरोध ने कर दें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को साजा में विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षों से लगातार विकास कार्य हो रहा है। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए रुपये की कमी नहीं है। सभी सेक्टर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कृषि के क्षेत्र में अब लोगों को रोजगार मिल रहा है। शासन द्वारा कृषि सेक्टर के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इससे सीधे तौर पर किसानों को लाभ मिल रहा है। यही कारण है कि पूरे प्रदेश में सभी फसलों का रकबा बढ़ा है।
विज्ञापन
57 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
कार्यक्रम के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने करीब 57 करोड़ रुपये के विभिन्न निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। इसके अलावा वर्ष 2019 में स्थापित कृषि महाविद्यालय साजा के नवनिर्मित महाविद्यालय भवन का निर्माण छत्तीसगढ़ शासन की वित्तीय सहायता से किया गया है। इस भवन निर्माण में कुल 5 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत आई है। महाविद्यालय के बालक व बालिका छात्रावास भवन का निर्माण भी छत्तीसगढ़ शासन के वित्तीय सहायता से किया गया है, जिसके निर्माण में कुल 2 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत आई है। इन छात्रावास भवनों में कुल 20-20 कमरे हैं, जिनमें प्रति छात्रावास कुल 60 विद्यार्थियों की रहने की क्षमता है।
विज्ञापन
कॉलेज में पीजी पाठ्यक्रम शुरू होगी
कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कॉलेज में पढ़ाई को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कॉलेज के उद्यानिकी व कृषि की पढ़ाई के लिए पीजी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की घोषणा किया है। छत्तीसगढ़ शासन कृषि विभाग द्वारा मोहगांव (साजा) में स्थापित कृषि महाविद्यालय में बीएससी (कृषि) चार वर्षीय पाठ्यक्रम की शिक्षा दी जाती है। इस महाविद्यालय में 60 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है। वर्तमान में महाविद्यालय में कुल 185 छात्र अध्ययनरत हैं। कृषि महाविद्यालय भवन के प्रांगण में स्व.कुमारी देवी चौबे की प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसका अनावरण भी अतिथियों द्वारा किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम से पहले BJP नेता राहुल टिकरिहा को पुलिस ने हिरासत में लिया
कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने सोमवार दोपहर को भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट व जिला पंचायत सभापति राहुल टिकरिहा को ग्राम सलधा में तिरंगा यात्रा के दौरान हिरासत में लिया था। उन्हें बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना में रखा गया।
दरअसल, राहुल टिकरिहा द्वारा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झिरिया-बिटकुली प्रस्तावित स्पंज आयरन संयंत्र समेत अन्य विषयों को लेकर विरोध किया जा रहा है। इससे पहले बेमेतरा के दौरे पर पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के कार्यक्रम से पहले ही राहुल टिकरिहा को हिरासत में लिया गया था। तब वे पंचायत के विभिन्न राशि को रोके जाने को लेकर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे हुए थे। इसी दौरान उन्हें हिरासत में लिया गया था। अब इसी प्रकार सोमवार को साजा में आयोजित सीएम के कार्यक्रम में विरोध न कर दें, इसी आशंका में पुलिस ने राहुल टिकरिहा को हिरासत में लिया था।