फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police seized 162.75 kg of ganja in Dhamtari

Dhamtari: चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार को पकड़ा, 162.75 किलोग्राम गांजा बरामद

Wed, 24 Jan 2024 06:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: श्याम जी. Updated Wed, 24 Jan 2024 06:04 PM IST
सार

धमतरी जिले में पुलिस ने एक चेकिंग के दौरान एक कार को पकड़ा। इस दौरान कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार से 162.75 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। 
 

विज्ञापन
Police seized 162.75 kg of ganja in Dhamtari
गांजा बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेचका थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 162.75 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत लगभग 24 लाख 41 हजार रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने एक कार को भी पकड़ा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस ग्राम मेचका तिराहा पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान झरियाबाहरा से नगरी की ओर आ रही एक कार को चेकिंग के लिए रोकने के लिए कहा गया, लेकिन कार का चालक कार को न रोककर ग्राम मेचका डोंगरीपारा की ओर ले गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर कार का पीछा किया। कार चालक आगे जाने पर मुचकुंद ऋषि पहाड़ी के नीचे पहुंच गया। वहीं, आगे रास्ता नहीं होने व पुलिस को पीछा करते देखकर कार को खड़ाकर जंगल की ओर भाग गया, जिसका पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, कार की तलाशी लेने पर कार से अवैध रूप से 80 पैकेटों में कुल 162.75 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत 24 लाख 41 हजार से ज्यादा का बताई जा रही है। वहीं, पुलिस अज्ञात आरोपी वाहन चालक के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed