फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Post mortem of woman body took place outside civil hospital in Dhamtari

पोस्टमार्टम हाउस का हाल बेहाल: धमतरी में अस्पताल के बाहर हुआ महिला के शव का पोस्टमार्टम, अधिकारी अनजान

Thu, 28 Sep 2023 12:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: श्याम जी. Updated Thu, 28 Sep 2023 12:26 PM IST
सार

डॉक्टर ने कहा कि शव परीक्षण कक्ष जाने के रास्ते में पानी भरा हुआ था और शव परीक्षण कक्ष में रोशनी की कमी के साथ पानी की व्यवस्था अंदर कक्ष में नहीं है। जहरीले जीव-जंतु निकलने का डर भी बना रहता है, इसलिए महिला का पोस्टमार्टम शव परीक्षण कक्ष के बाहर किया गया।
 

विज्ञापन
Post mortem of woman body took place outside civil hospital in Dhamtari
मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र स्थित सिविल अस्पताल से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यह घटना सुविधाओं की कमी, लापरवाही या उपस्थित सिविल अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी की कामचोरी कही जा सकती है। अस्पताल में एक महिला का शव आया था, जिसका पोस्टमार्टम शव परीक्षण कक्ष में होना था। लेकिन पोस्टमार्टम शव परीक्षण कक्ष के बाहर ही कर दिया गया। इसके बाद मृतक महिला के परिजनों ने नाराजगी भी जाहिर की। वहीं, डॉक्टर ने सुविधाओं की कमी होने की बात कही है।

विज्ञापन


जानकार के अनुसार, कुरूद थाना क्षेत्र के डही गांव में एक महिला खेत में काम करने गई थी। इस दौरान बारिश होने लगी और बारिश के साथ बिजली बी गिरी। आकाशीय बिजली के चपेट में आकर महिला ममता पटेल की मौत हो गई। मृतका के परिजनों उसे एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला का पोस्टमार्टम होना था। लेकिन शव प्रशिक्षण कक्ष में जाने के रास्ते में पानी भरा था और अंदर कक्ष में सुविधाओं की कमी के कारण मृत महिला का पोस्टमार्टम बाहर ही कर दिया गया। 
विज्ञापन


सिविल हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. हेमराज देवांगन कहना है कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए आया था, जिसकी आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई थी। महिला के शव का पोस्टमार्टम बाहर ही कर दिया गया। पूछे जाने पर डॉक्टर ने कहा कि शव परीक्षण कक्ष जाने के रास्ते में पानी भरा हुआ था और शव परीक्षण कक्ष में रोशनी की कमी के साथ पानी की व्यवस्था अंदर कक्ष में नहीं है। जहरीले जीव-जंतु निकलने का डर भी बना रहता है, इसलिए महिला का पोस्टमार्टम शव परीक्षण कक्ष के बाहर किया गया है। डॉक्टर ने यह भी बताया कि पिछले 4-5 साल से उक्त कक्ष में लाइट, पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक कुछ भी कार्य नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed