सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Prisoner brought for treatment under police surveillance escapes from Mekahara, dodges police and disappears

Raipur News: पुलिस की निगरानी में इलाज के लिए लाया गया कैदी मेकाहारा से फरार, पुलिस को चकमा देकर हुआ गायब

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 24 Mar 2026 03:15 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इलाज के लिए अस्पताल लाया गया एक कैदी पुलिसकर्मियों की निगरानी से निकलकर फरार हो गया।

Prisoner brought for treatment under police surveillance escapes from Mekahara, dodges police and disappears
पुलिस की निगरानी में इलाज के लिए लाया गया कैदी मेकाहारा से फरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इलाज के लिए अस्पताल लाया गया एक कैदी पुलिसकर्मियों की निगरानी से निकलकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी हथकड़ी में ही जवानों को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहा।
Trending Videos


फरार कैदी की पहचान साहेब कुमार ताती के रूप में हुई है, जो हत्या के प्रयास के मामले में सजा काट रहा था। वह पिछले तीन वर्षों से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था और मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना उस समय हुई जब उसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल लाया गया था। अस्पताल परिसर में मौजूदगी के दौरान उसने स्थिति का फायदा उठाया और अचानक निगरानी में तैनात प्रहरियों को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि भागते समय वह हथकड़ी पहने हुए ही था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर चूक सामने आई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौदहापारा थाना पुलिस ने तुरंत आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और आरोपी की तलाश के लिए टीमों को रवाना किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

इस घटना ने एक बार फिर जेल से अस्पताल लाए जाने वाले कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब लापरवाही के चलते कैदी पुलिस की पकड़ से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed