सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   'Rahul Gandhi is making false statements on trade deals': Vijay Shankar Mishra taunts on Bhupesh Baghel

'ट्रेड डील में झूठा बयान दे रहे राहुल गांधी': विजयशंकर ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर कसा तीखा तंज

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 13 Feb 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
'Rahul Gandhi is making false statements on trade deals': Vijay Shankar Mishra taunts on Bhupesh Baghel
छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

CG Politics: छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांघी के बयान को झूठा और शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी झूठ बोलने में माहिर हैं। उन्हें न तो माँ भारती की कोई चिंता है और न ही हमारे किसानों और युवाओं के कल्याण की। भाजपा प्रवेश के ऑफर संबंधी बयान देकर झूठ की राजनीति करने के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस की अब यही पहचान है कि गुरु और चेला झूठ बोलने में एक समान हैं।

Trending Videos


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने झूठ बोलने और निराधार आरोप लगाने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वह अपनी फर्जी कहानियों से हमारे किसानों को गुमराह कर रहे हैं और हमारे अन्नदाताओं को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हाल ही में हुए व्यापार समझौते में, किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा गया है और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित किया गया है। इस समझौते में, हमारे किसानों की सभी प्रमुख फसलों को पूरी तरह से सुरक्षित किया गया है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि बासमती चावल, फल, मसाले, चाय, समुद्री उत्पाद और कई अन्य उत्पादों को नए बाजार मिलेंगे, जिससे निर्यात बढ़ेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी। व्यापार समझौते में लिया गया हर निर्णय माँ भारती और किसानों तथा युवाओं सहित 140 करोड़ भारतीयों के सर्वोत्तम हित में है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी चाहे जितना झूठ फैलाएँ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक गर्वित, समृद्ध, शक्तिशाली, आत्मनिर्भर और विकसित भारत सुनिश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



'सियासी वजूद को बचाने में लगे भूपेश बघेल'
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी की ही तर्ज पर भूपेश बघेल भी झूठ पर झूठ परोसकर अपने सियासी वजूद को बचाए रखने की जद्दोजहद में लगे हैं। भाजपा प्रवेश के ऑफर संबंधी बघेल के बयान को सियासी प्रलाप निरुपित करते हुए कहा कि बघेल के बारे में सारा प्रदेश जानता है। बघेल को भाजपा में लेकर कौन क्या करेगा? भाजपा में अच्छे लोगों का वेलकम है और गलत लोगों को दूर रख भीड़ कम की गई है। बघेल पर सट्टा, शराब, जमीन, कोयला, पीएससी समेत अनेक घोटालों के संरक्षक होने का आरोप है और उन मामलों की जाँच में हो रहे नित-नए खुलासों से ध्यान भटकाने के लिए बघेल इस तरह के झूठ परोसने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed