{"_id":"6a48d5c8119dcacc59033df0","slug":"a-family-blocked-the-national-highway-in-raigarh-a-sick-womans-condition-deteriorated-and-an-fir-was-registered-following-a-complaint-by-her-relatives-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4465587-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: एक परिवार ने किया एनएच जाम, बीमार महिला की तबियत बिगड़ी, परिजनों की रिपोर्ट के बाद हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: एक परिवार ने किया एनएच जाम, बीमार महिला की तबियत बिगड़ी, परिजनों की रिपोर्ट के बाद हुई एफआईआर
Sat, 04 Jul 2026 03:38 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 03:38 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में मारपीट की घटना के बाद एक परिवार के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम करने का मामला सामने आया है। इस घटना से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा वहीं बीमार महिला को अस्पताल से घर ले जाते समय जाम में फंसने से महिला की फिर से तबियत खराब हो गई।
विज्ञापन
जूटमिल थाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायगढ़ जिले में मारपीट की घटना के बाद एक परिवार के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम करने का मामला सामने आया है। इस घटना से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा वहीं बीमार महिला को अस्पताल से घर ले जाते समय जाम में फंसने से महिला की फिर से तबियत खराब हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस चक्काजाम करने वालों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार हैदर अली निवासी कैदीमुड़ा ने जूटमिल थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि 2 जुलाई की शाम तकरीबन साढ़े 6 बजे वह अपने बहन तबस्सुम आरा की तबियत खराब होनें की स्थिति में उसे कार से राजप्रिय हास्पीटल से इलाज कराकर ढिमरापुर चौक छोड़ने के लिये एनएच 49 से जा रहा था। हैदर अली ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर चौक के पहले से कुछ दुरी तक कॉफी जाम लगा हुआ था। जहां पर धुपचंद यादव एवं उनके पुत्र आत्माराम यादव, विवेक यादव एवं अन्य पाँच- सात महिला पुरूषों के साथ एनएच-49 पर दो पहिया वहनों को रोड में अडा कर पूरा रोड जाम करके बैठे थे। किसी को भी आने-जाने नही दिया जा रहा था। इस जाम में आम ट्रांसपोर्ट की गाड़ियाँ ,पेट्रोल टैंकर तथा एम्बुलेंश वाहन भी एनएच में फंसे थे।
विज्ञापन
हैदर अली ने बताया कि चक्काजाम हटाने के लिये कहने पर उसके एवं अन्य वाहन चालकों के साथ विवाद की स्थिति निर्मित हो रही थी। हैदर अली ने बताया कि जाम में फंसे रहने के कारण उसकी बहन की तबियत और खराब हो गई है। जिसके बाद कल पीड़ित ने जूटमिल थाना पहुंचकर चक्काजाम करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बहरहाल हैदर अली की रिपोर्ट के बाद जूटमिल पुलिस चक्काजाम करने वाले धुपचंद यादव, आत्माराम यादव, विवेक यादव सहित अन्य लोगों के खिलाफ धारा 126(2) 189(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन