{"_id":"6a58b88f5c3c5ecbbf027f90","slug":"love-turns-monstrous-over-the-pawning-of-a-keypad-mobile-man-beats-his-own-wife-to-death-with-a-wooden-stick-and-is-sent-to-jail-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4507506-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: की-पैड मोबाइल गिरवी रखने पर हैवान बना मोहब्बत, पीट-पीटकर पत्नी की ली जान, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: की-पैड मोबाइल गिरवी रखने पर हैवान बना मोहब्बत, पीट-पीटकर पत्नी की ली जान, भेजा गया जेल
Thu, 16 Jul 2026 05:06 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 05:06 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में की-पैड मोबाइल फोन गिरवी रखने से नाराज पति ने लकड़ी से पीट-पीटकर अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला धरमजयगढ़ थान क्षेत्र का है।
विज्ञापन
महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायगढ़ जिले में की-पैड मोबाइल फोन गिरवी रखने से नाराज पति ने लकड़ी से पीट-पीटकर अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला धरमजयगढ़ थान क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार बीते 13 जुलाई को धरमजयगढ़ के मजिस्जदपारा में झाडियों के बीच प्लास्टिक बोरी में राजकुमारी चौहान का शव मिला था। जिसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को जांच में पता चला कि महिला राजकुमारी चौहान और उसका पति मोहब्बत चौहान पिछले एक साल से प्रतीक चौवड़ा के यहां रहकर देखरेख का काम करते थे और दोनों शराब पीने के आदि थे, शराब के नशे में मोहब्बत चौहान अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। 12 जुलाई की रात 11 बजे दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई और फिर अगले दिन शाम के समय महिला की लाश मिली। इस घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन
शव परीक्षण एवं शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टरों की टीम ने मृतका के हाथ, पैर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में किसी ठोस वस्तु से गंभीर चोट पहुंचने की बात कही जिससे महिला की मौत हुई। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) एवं 238(बी) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने फरार आरोपी मोहब्बत चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसका की-पैड मोबाइल किसी के यहां गिरवी रख दिया था। 12 जुलाई की रात मोबाइल के संबंध में पूछने पर जब पत्नी ने सही जानकारी नहीं दी तो उसने गुस्से में लकड़ी के चौड़े पट्टे से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा भी बरामद कर लिया। बहरहाल धरमजयगढ़ पुलिस आज आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।