{"_id":"697aeae4364023ccc205dc41","slug":"raigarh-a-head-on-collision-between-a-mazda-and-a-truck-both-vehicles-were-badly-damaged-the-mazda-driver-died-the-incident-occurred-while-the-dowry-was-being-transported-raigarh-news-c-1-1-noi1486-3891039-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ सड़क हादसा: दहेज का सामान ले जा रहा माजदा हाईवा से भिड़ा, आमने सामने की टक्कर में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ सड़क हादसा: दहेज का सामान ले जा रहा माजदा हाईवा से भिड़ा, आमने सामने की टक्कर में चालक की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ जिले में घरघोड़ा थाना क्षेत्र के बईहामुड़ा गांव के पास दहेज से लदा माजदा वाहन तेज रफ्तार हाईवा से टकरा गया। हादसे में माजदा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हाईवा चालक को हिरासत में लिया है।
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के बईहामुड़ा गांव के पास सन स्टील प्लांट के गेस्ट हाउस के सामने लगभग चार बजे दहेज का सामान ले जा रहा एक माजदा वाहन तेज रफ्तार हाईवा से आमने-सामने टकरा गया। इस जोरदार टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
Trending Videos
दुर्घटना में माजदा वाहन के चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक चालक कोरबा जिले का रहने वाला था और बीती रात घरघोड़ा/छाल मार्ग से होते हुए दहेज का सामान लेकर कोरबा जा रहा था। इसी दौरान यह दुखद हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। साथ ही, हाईवा चालक को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।