सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Opium cultivation busted in Raigarh district

Raigarh: लैलूंगा थाना क्षेत्र में पोस्ता खेती का पर्दाफाश, सब्जियों के बीच उग रही थी, पुलिस जांच में जुटी

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 23 Mar 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के लैलूंगा इलाके में अफीम की खेती का पर्दाफाश हुआ है। यहां घाटगांव में पोस्ता को अवैध रूप से उगाना के काम किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

Opium cultivation busted in Raigarh district
लैलूंगा थाना क्षेत्र में अफीम की खेती का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर से अवैध पोस्ता की खेती का मामला सामने आया है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम घटगांव में सब्जियों की बाड़ी में पोस्ता की फसल उगाई जा रही थी। इस खुलासे के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच जारी है। दो दिन पहले रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम आमघाट में अफीम की खेती का खुलासा हुआ था।

Trending Videos


भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने सोशल मीडिया के माध्यम से लैलूंगा के घटगांव में लहलहा रही पोस्ता की फसल की जानकारी सार्वजनिक की है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम घटगांव में दबिश दी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि कुछ ग्रामीण अपनी सब्जियों की बाड़ी में अवैध रूप से पोस्ता की खेती कर रहे थे। पोस्ता के पौधे सब्जियों के बीच लगाए गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्ता के पौधों को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा के ग्राम नवीन घाटगांव में अवैध रूप से पोस्ता की खेती किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम, एसडीएम, तहसीलदार एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया गया, जहां पोस्ता के पौधे पाए गए। तत्पश्चात विधिवत कार्रवाई करते हुए अवैध फसल को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दो आरोपियों को साधराम नागवंशी, पिता तंगनी नागवंशी, आयु 60 वर्ष, निवासी ग्राम नवीन घाटगांव के अलावा अभिमन्यु नागवंशी, पिता चैयरसम नागवंशी, आयु 20 वर्ष, निवासी ग्राम नवीन घाटगांव को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों, स्रोत एवं उद्देश्य के संबंध में अग्रिम पूछताछ जारी है। साथ ही क्षेत्र में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए सतत निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

मुड़ागांव में भी संदिग्ध खेती का खुलासा
रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में लैलूंगा के मुड़ागांव में भी बड़ी सफलता मिली है, जहां निजी भूमि पर उगाई जा रही अफीम की फसल का खुलासा हुआ। जहां एक आरोपी तानसिंह नागवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर 5 डिसमिल में संदिग्ध फसल की खेती की बात सामने आई है। आरोपी के घर से पेड, पत्तिायं एवं तने के सूखे अवशेष को जब्त करते हुए फारेसिक जांच कराई जा रही है। पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ड्रोन कैमरे के जरिये क्षेत्र में सर्वे कराया जा रहा है, जिससे इस तरह के गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हडकंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed