सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   aiadmk nda seat sharing agreement tamilnadu bjp pmk ammk

AIADMK-BJP Alliance: AIADMK के साथ गठबंधन तय, तमिलनाडु में 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: राकेश कुमार Updated Mon, 23 Mar 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए गठबंधन ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। इस बार भाजपा 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पलानीस्वामी ने कहा कि यह गठबंधन डीएमके सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए बनाया गया है। 

aiadmk nda seat sharing agreement tamilnadu bjp pmk ammk
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय - फोटो : @ANI
विज्ञापन

विस्तार

AIADMK-BJP Alliance: तमिलनाडु में राजनीतिक तपिश अब चरम पर पहुंच गई है। भाजपा के साथ कई दौर की बातचीत के बाद मुख्य विपक्षी दल AIADMK ने सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर मुहर लगा दी है। चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय में AIADMK महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में एनडीए गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतर रहा है।
Trending Videos


बीजेपी का बढ़ा कद
इस समझौते की सबसे खास बात भाजपा का बढ़ता कद है। समझौते के तहत, बीजेपी इस बार 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा अब उत्तर के साथ-साथ दक्षिण के किले को भी भेदने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पोंडा उपचुनाव: रवि नाइक की विरासत बचाने मैदान में उतरे रितेश, कांग्रेस-AAP भी मैदान में कूदीं

गठबंधन का गणित
इस बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, पीएमके के कद्दावर नेता अंबुमणि रामदास और एएमएमके प्रमुख टीटीबी दिनाकरण मौजूद रहे। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बीजेपी ने इस बार अपनी रणनीति बदली है। इतनी बड़ी संख्या में सीटों का मिलना बताता है कि पार्टी अब तमिलनाडु में सिर्फ एक सहयोगी दल नहीं, बल्कि एक मुख्य खिलाड़ी की भूमिका में है।

वहीं, सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत उत्तरी तमिलनाडु में मजबूत पकड़ रखने वाली पीएमके को 18 सीटें दी गई हैं। वन्नियार समुदाय के वोट बैंक को साधने के लिए पीएमके का साथ होना गठबंधन के लिए संजीवनी माना जा रहा है। इस बार एएमएमके को 11 सीटें दी गई हैं। तमिलनाडु में विधानसभा की कुल 234 सीटें हैं।  

'डीएमके को सत्ता से बाहर करने के लिए बनाया गठबंधन'
पलानीस्वामी ने कहा कि यह गठबंधन डीएमके सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए बनाया गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि AIADMK और AMMK के वोट एक साथ जुड़ जाते हैं, तो डीएमके के लिए राह बेहद मुश्किल हो जाएगी। अब देखना यह है कि यह यह समझौता जमीन पर वोटों में कितना तब्दील हो पाता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed