{"_id":"69c3cf6c518b55f6a70a8d38","slug":"all-party-meeting-rajnath-singh-west-asia-crisis-amit-shah-india-foreign-policy-discuss-tmc-congress-jdu-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वदलीय बैठक खत्म: पश्चिम एशिया के हालात पर सरकार ने विपक्ष को दी जानकारी, कहा- देश में तेल की कोई कमी नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सर्वदलीय बैठक खत्म: पश्चिम एशिया के हालात पर सरकार ने विपक्ष को दी जानकारी, कहा- देश में तेल की कोई कमी नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम एशिया संकट पर 1:45 घंटे चली सर्वदलीय बैठक में सरकार ने कहा कि हालात नियंत्रण में हैं और देश में तेल की कोई कमी नहीं है। चार जहाज भारत आ रहे हैं और कुछ जल्द होर्मुज से निकलेंगे। विपक्ष को पूरी जानकारी दी गई और सवालों के जवाब दिए गए। सरकार ने भरोसा दिलाया कि घबराने की जरूरत नहीं है।
पश्चिम एशिया संकट पर सर्वदलीय बैठक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक कर स्थिति पर गहन चर्चा की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में करीब 1 घंटे 45 मिनट तक चली। इस बैठक में सरकार ने साफ संदेश दिया कि देश में हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। बैठक का मकसद विपक्ष को मौजूदा स्थिति से अवगत कराना और राष्ट्रीय स्तर पर एकजुटता दिखाना था।
बैठक में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति से जुड़े मंत्री मौजूद रहे, जिनमें अमित शाह, एस जयशंकर और निर्मला सीतारमण शामिल हैं। इसके अलावा जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू भी बैठक में शामिल हुए। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने वैश्विक हालात और पश्चिम एशिया के संकट पर विस्तार से जानकारी दी। कांग्रेस के तारिक अनवर और मुकुल वासनिक, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव और बीजद के सस्मित पात्रा भी बैठक में मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- ईरान की नौसेना का बड़ा दावा: अमेरिका के सबसे ताकतवर युद्धपोत अब्राहम लिंकन को बनाया निशाना, दागी मिसाइलें
क्या देश में तेल और ऊर्जा को लेकर कोई संकट है?
सरकार ने स्पष्ट किया कि देश में ऊर्जा संसाधनों की कोई कमी नहीं है। तेल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। सरकार ने बताया कि चार और जहाज भारत की ओर आ रहे हैं और कुछ अन्य जहाज जल्द ही होर्मुज क्षेत्र से निकलेंगे। इससे साफ है कि सप्लाई चेन को लेकर कोई बड़ा खतरा नहीं है।
सरकार ने विपक्ष को क्या जानकारी दी और क्या सवाल उठे?
बैठक में सरकार ने विपक्ष को मौजूदा हालात की पूरी जानकारी दी और उनके सवालों का जवाब भी दिया। विपक्ष ने सुरक्षा, तेल आपूर्ति और विदेश नीति को लेकर सवाल उठाए, जिन पर सरकार ने भरोसा दिलाया कि सभी पहलुओं पर नजर रखी जा रही है। सरकार ने कहा कि हर कदम सोच-समझकर उठाया जा रहा है।
सरकार ने साफ कहा कि वैश्विक हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तुरंत कदम उठाए जाएंगे। साथ ही आम लोगों से अपील की गई कि वे किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। सरकार का कहना है कि देश पूरी तरह तैयार है और किसी भी स्थिति से निपटने की क्षमता रखता है।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन