{"_id":"698ab46f19775f41f90f7b4b","slug":"raigarh-raigarh-police-raided-the-7th-floor-of-hotel-trinity-sunrise-spa-and-salon-where-abominable-activities-were-taking-place-the-operator-and-hotel-manager-were-arrested-raigarh-news-c-1-1-noi1486-3935248-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: रायगढ़ के होटल ट्रिनिटी में स्पा सैलून पर छापा, देह व्यापार का खुलासा, संचालक और मैनेजर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: रायगढ़ के होटल ट्रिनिटी में स्पा सैलून पर छापा, देह व्यापार का खुलासा, संचालक और मैनेजर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
होटल ट्रिनिटी में पुलिस ने मारा छापा
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल में संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में अवैध देह व्यापार की सूचना पर बीती रात रायगढ़ पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संचालक व होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos
मिली जानकारी के मुताबिक, कल शाम नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा द्वारा थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से फर्जी ग्राहक बनाकर रुपये देकर स्पा सेंटर भेजा गया। उससे संकेत प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने होटल ट्रिनिटी के सातवें मंजिल में दबिश दी। छापेमारी के दौरान होटल के तीन अलग-अलग कमरों में तीन महिलाएं मिलीं। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा कमरों की तलाशी ली गई, जहां आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में स्पा सेंटर संचालक विनयकांत बरगट ने स्वीकार किया कि ग्राहकों को आकर्षित करने एवं अवैध कमाई के उद्देश्य से लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थीं। पुलिस ने होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह को भी हिरासत में लेकर थाना लाया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. विनयकांत बरगट पिता विट्ठलराव, उम्र 43 वर्ष, निवासी कोतरारोड रायगढ़
2. देवेन्द्र सिंह पिता प्रीतम सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी बीडपारा