सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Raigarh Women submitted memorandum to Superintendent of Police

Raigarh News: 12 से ज्यादा महिलाओं ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन, झूठे दुष्कर्म मामले की जांच की मांग

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़। Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ जिले के बोकरामुड़ा गांव की एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने सोमवार सुबह पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। महिलाओं का आरोप है कि गांव की एक युवती ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर शादीशुदा युवक को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाकर जेल भेज दिया है। 

Raigarh Women submitted memorandum to Superintendent of Police
महिलाओं ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार की सुबह एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है। महिलाओं ने कहा है कि गांव की युवती ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म के झूठे मामले में गांव के ही युवक को जेल भेजा है। उन्होंने इस मामले में जांच उपरांत उचित कार्रवाई की मांग की है।

Trending Videos


पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे गए ज्ञापन में बोकरामुड़ा गांव की महिलाओं ने कहा गया है कि एक युवती के द्वारा पूर्व में सरई भद्दर निवासी एक युवक को दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाते हुए उससे अच्छी खासी रकम वसूली की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच उस युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अब उक्त युवती के द्वारा गांव के ही दूसरे शादीशुदा युवक चंद्रिका प्रसाद को शिकार बनाते हुए उसे भी दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाया गया है। 

इस मामले की जानकारी जब गांव के लोगों को लगी तब गांव में बैठक बुलाई गई। जिसमें युवती और उसका एक सहयोगी जय सारथी नामक युवक भी पहुंचा था, जो कि उसका प्रेमी है और बीते तीन साल से उसके साथ रह रहा है।

बैठक के दौरान युवती ने केस वापस लेने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की गई थी। अन्यथा पत्नी बनाकर अपने साथ रखने की शर्त रखी थी। जिसे चंद्रिका प्रसाद ने अस्वीकार कर दिया, तब से उसे सोची समझी साजिश के तहत झूठी शिकायत के तहत फंसाया गया है। जिसके तहत वर्तमान में चंद्रिका प्रसाद जेल में है। गांव की महिलाओं ने बताया कि इस दौरान युवती अपने सहयोगी युवक के साथ चंद्रिका प्रसाद के घर पहुंचकर उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में गांव की महिलाओं ने इस मामले की निष्पक्षता से जांच कराकर युवती और उसके सहयोगी युवक के खिलाफ झूठी शिकायत करने के मामले में उनके खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed