{"_id":"6985ff639529b1276508a459","slug":"unidentified-thieves-stole-lakhs-of-rupees-from-a-former-councillors-house-in-raigarh-along-with-cash-and-gold-and-silver-jewellery-worth-lakhs-police-are-investigating-raigarh-news-c-1-1-noi1486-3923150-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: पूर्व पार्षद के घर लाखों की चोरी, नकदी समेत लाखों का माल पार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: पूर्व पार्षद के घर लाखों की चोरी, नकदी समेत लाखों का माल पार, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ जिले में बीती रात अज्ञात चोरों ने पूर्व पार्षद के घर में घुसकर नगदी रकम 1 लाख 50 हजार के अलावा लाखों रूपये के सोने चांदी के जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
पूर्व पार्षद के सुने मकान में लाखों की चोरी
विज्ञापन
विस्तार
रायगढ़ जिले में बीती रात अज्ञात चोरों ने पूर्व पार्षद के घर में घुसकर नगदी रकम 1 लाख 50 हजार के अलावा लाखों रूपये के सोने चांदी के जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
Trending Videos
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी रविन्द्र राय 54 साल, निवासी वार्ड क्रमांक 9 बेहरापारा ने धरमजयगढ़ थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया है कि 4 फरवरी को वह अपने घर में ताला लगाकर परिवार के साथ रायपुर गया हुआ था। आज सुबह करीब 7 बजे उसे पड़ोस में रहने वाली सूरजमती बाईक ने फोन करके बताया कि घर के पीछे का दरवाजा खुला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस सूचना के बाद वह आज शाम 4 बजे अपने घर पहुंचा तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। घर के सामानों को चेक करने पर पता चला कि आलमारी में रखे नगदी रकम 1 लाख 50 हजार, सोने का 4 नग पुराना रिंग, सोने की चैन, सोने का पुराना हार, दो नग कंगन, चांदी का गिलास, थाली को मिलाकर अज्ञात चोरों ने कुल 3 लाख 25 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।