सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   eight workers including innocent children burnt due to blast in Raigarh Mangal Carbon Plant

रायगढ़ मंगल कार्बन प्लांट में ब्लास्ट: टायर गलाने के दौरान हुआ विस्फोट, मासूम समेत आठ मजदूर झुलसे; कई गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: राहुल तिवारी Updated Thu, 05 Feb 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ जिले के बानीपाथर स्थित मंगल कार्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान ब्लास्ट हो गया, जिसमें डेढ़ साल की मासूम समेत आठ मजदूर झुलस गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर घायलों को निजी अस्पताल रेफर किया गया।

eight workers including innocent children burnt due to blast in Raigarh Mangal Carbon Plant
मासूम सहित कई लोग झुलसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार सुबह मंगल कॉर्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान ब्लास्ट हो गया। इस घटना में एक मासूम सहित आठ मजदूर घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
Trending Videos


खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बानीपाथर गांव में स्थित मंगल कार्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। इस दौरान वहां काम कर रहे डेढ़ साल की मासूम भूमि खडिया, इंद्रजीत, प्रिया सारथी, साहेबराम खडिया, कौशल कुमार, शिव खडिया, उदासीन खडिया, इंद्रवद सहित कई अन्य मजदूर झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार मंगल कार्बन प्लांट में काम कर रहे मजदूरों द्वारा टायर गलाने वाले ब्लाडर को खोलते वक्त प्रेशर से दो नट अपने आप खुलते ही ब्लास्ट हो गया। और फिर यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही, जिसके बाद घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेहतर इलाज के सभी सभी घायलों को एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनिल कुमार जगत ने बताया कि खरसिया के चोढा के पास स्थित फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद आग लगने की घटना में कई लोग झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। इस घटना में कई लोग झुलसे हैं, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। बच्चे की हालत गंभीर होने के चलते उसे रेफर किया जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed