{"_id":"69846246401c55ac990d8a72","slug":"gujarat-raids-sanand-police-search-during-liquor-hookah-party-at-farmhouse-luxury-cars-found-know-details-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के साणंद में छापा: शराब और हुक्का पार्टी पर रेड, 22 लग्जरी कारें लेकर फार्म हाउस पहुंचे थे रसूखदार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात के साणंद में छापा: शराब और हुक्का पार्टी पर रेड, 22 लग्जरी कारें लेकर फार्म हाउस पहुंचे थे रसूखदार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साणंद (गुजरात)
Published by: लव गौर
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार
Gujarat News: शराबबंदी वाले गुजरात में पुलिस ने शराब और हुक्का पार्टी का भंडाफोड़ करते हुए 81 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई साणंद जिले की, जहां एक प्राइवेट वीकेंड होम पर छापा मारा।
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गुजरात के साणंद जिले में पुलिस ने अहमदाबाद के पास एक प्राइवेट वीकेंड होम पर छापा मारा और शराबबंदी कानूनों का उल्लंघन करते हुए शराब और हुक्का पार्टी करने के आरोप में 81 लोगों को हिरासत में लिया है।
निर्वाण ग्रीन्स वीकेंड होम में छापा
पुलिस को मिली गुप्त जानकारी के बाद बुधवार रात को साणंद के गोरस सीम इलाके के पास निर्वाण ग्रीन्स वीकेंड होम में यह छापा मारा गया। अधिकारियों के अनुसार यह पार्टी 'एवी' नाम के एक व्यक्ति की 25वीं शादी की सालगिरह के जश्न के बहाने आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में मेहमानों को बुलाया गया था।
फूड काउंटर के साथ परोसी जा रही थी शराब
पुलिस ने बताया कि यह कार्यक्रम एक लग्जरी फार्महाउस में हो रहा था, जहां कई फूड काउंटर लगाए गए थे और 11 टेबल लगाई गई थीं। आरोप है कि कार्यक्रम स्थल पर शराब और हुक्का परोसा जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में अचानक छापा मारा।
पुलिस देख पार्टी में मची भगदड़
एक अधिकारी ने बताया, "छापेमारी के दौरान, शराब और हुक्का परोसा जा रहा था। जब पुलिस परिसर में घुसी, तो वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद सभी मौजूद लोगों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हिरासत में ले लिया गया।"
हिरासत में कई अमीर और प्रभावशाली परिवार के लोग
मौके से कुल 81 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 43 पुरुष और 38 महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए ज्यादातर लोग 35 से 40 साल और उससे अधिक उम्र के थे, और उनमें से कई अमीर और प्रभावशाली परिवारों से थे।
ये भी पढ़ें: Mumbai-Pune Expressway: 33 घंटे जाम के बाद खुल गया मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, कारोबारी को मंगाना पड़ा हेलीकॉप्टर
22 लग्जरी और 74 मोबाइल फोन जब्त
इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने परिसर से बड़ी मात्रा में चीजें जब्त किए। जब्त की गई चीजों में आठ सीलबंद शराब की बोतलें, सात आधी भरी शराब की बोतलें, तीन खाली बोतलें, 10 से ज्यादा हुक्का, 70 गिलास, हुक्का फ्लेवर के आठ छोटे पैकेज और हुक्का फ्लेवर के 33 डिब्बे शामिल हैं। पुलिस ने फार्महाउस में खड़ी 22 लग्जरी चारपहिया गाड़ियां और कार्यक्रम स्थल से मिले 74 मोबाइल फोन भी जब्त किए। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 2.91 करोड़ रुपये आंकी गई है।
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन