सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manoj Tiwari said that the opposition is not allowing PM Modi to speak on the budget.

BJP: मनोज तिवारी का आरोप- विपक्ष साजिश के तहत पीएम मोदी को बोलने नहीं दे रहा, ये जनता के पैसे की बर्बादी

डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 05 Feb 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया है कि विपक्ष एक साजिश के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में बजट पर बोलने नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार संसद के माध्यम से बजट के महत्वपूर्ण प्रावधान जनता को बताना चाहती है, लेकिन विपक्ष व्यर्थ के मुद्दों को उठाकर जनता का पैसा बर्बाद कर रही है।

Manoj Tiwari said that the opposition is not allowing PM Modi to speak on the budget.
मनोज तिवारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया है कि विपक्ष एक साजिश के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में बजट पर बोलने नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार संसद के माध्यम से बजट के महत्वपूर्ण प्रावधान जनता को बताना चाहती है, लेकिन विपक्ष व्यर्थ के मुद्दों को उठाकर जनता का पैसा बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष महिला सांसदों को आगे रखकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देना चाहती थी, लेकिन सत्तापक्ष ने समझदारी से इसे टाल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को उचित नहीं कहा जा सकता। 
Trending Videos


भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अब तक लोगों को बजट से केवल टैक्स छूट की जानकारी मिलने की ही उम्मीद रहती थी। यह छूट भी थोड़ी-बहुत ही हुआ करती थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले वर्ष 12 लाख रुपए तक की आय को पूरी तरह करमुक्त कर दिया। इससे आम लोगों को बड़ा लाभ हुआ। व्यावहारिक रूप से 12.75 लाख रुपए वार्षिक कमाने वालों को अब कोई कर नहीं चुकाना पड़ता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने कहा कि इस बजट की एक बड़ी विशेषता हर जिले में स्किल सेंटर स्थापित करना है। इससे बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के हर राज्य और हर जिले में लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे सबसे निचले स्तर के लोगों को मजबूती दी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में ज्ञान (GYAN यानी युवा, महिला, किसान और गरीब) के चार वर्गों की बात की थी। सरकार बजट के माध्यम से इन सभी चारों वर्गों के कल्याण की योजना पर काम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, क्लाउड कम्प्यूटिंग,  डाटा संरक्षण और माइक्रोचिप आधारित अर्थव्यवस्था का है। बजट के माध्यम से देश को इसी दिशा में ले जाने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि इससे भारत आने वाले समय में एक मज़बूत और विकसित राष्ट्र बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने नियमों में बदलाव कर व्यापार करने की तकनीकी और कानूनी अड़चनो को दूर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed