सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Suspended PCS officer Alankar Agnihotri said leaders should raise their voice against the new UGC rules

UP News: अलंकार अग्निहोत्री ने राजनीति में उतरने का दिया संकेत, कहा- विकल्प की तैयारी; भाजपा पर साधा निशाना

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Feb 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने राजनीति में उतरने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह एक विकल्प की तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही इसकी सूचना दी जाएगी। शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। 

Suspended PCS officer Alankar Agnihotri said leaders should raise their voice against the new UGC rules
निलंबित पीसीएस अलंकार अग्निहोत्री - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट रहे निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ जनप्रतिनिधि आवाज नहीं उठा रहे हैं। खासतौर पर ऐसे नेता जो केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़कर जीते हैं। अपने व्यक्तिगत जनाधार वाले नेता ब्रजभूषण सिंह और राजा भैया ने जरूर आवाज उठाई है। अलंकार अग्निहोत्री ने भाजपा को ईस्ट इंडिया कंपनी बताया। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट का भी विरोध किया।  

Trending Videos


 बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री ने परशुराम धाम पहुंचकर दर्शन किए। इसके बाद एक कैफे में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र विफल होता दिख रहा है, इस वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। वह अपने लोगों से लड़ने नहीं आए हैं। इस समय हालात बहुत खराब हो रहे हैं। आने वाले समय में हालात और खराब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलंकार ने दिया यह बयान
एक सवाल के जवाब में अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि एक विकल्प की तैयारी चल रही है। जल्दी इसकी सूचना दी जाएगी। सामान्य वर्ग की जो दुर्गति हो रही है, उसमें ओबीसी वर्ग भी शामिल है। इन सभी को लेकर एक विल्कप देने जा रहे हैं। इस बयान से अलंकार अग्निहोत्री के राजनीति में उतरने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

हिंदू-मुस्लिम के नाम पर चुनाव जीतते हैं नेता- अलंकार 
अलंकार अग्निहोत्री कहा कि यूजीसी के नए नियमों के बाद पूरे देश में आग लगी हुई है लेकिन जनप्रतिनिधि कुछ नहीं बोल रहे हैं। ये नेता केवल नरेंद्र मोदी के नाम पर टिकट ले आते हैं और बाद में हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण कर चुनाव जीत जाते हैं। इन नेताओं के पास व्यक्तिगत जनाधार नहीं है। जो नेता ब्राह्मण चेहरे हैं, वे थोड़ी सी शर्म, हया और कुल गौरव का ध्यान रखें और इसके खिलाफ आवाज उठाएं। उनको विरोध करना चाहिए। इस दौरान कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी, जिला महामंत्री गौरव त्रिपाठी समेत कुछ लोग उनके साथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed