सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man killed and two others injured when a motorcycle collided with roadways bus on Delhi highway in Bareilly

Bareilly News: दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो अन्य गंभीर घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पश्चिमी (बरेली) Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Feb 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। राधा कृष्ण मंदिर चौराहे पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। तीनों बरेली से घर जा रहे थे।

man killed and two others injured when a motorcycle collided with roadways bus on Delhi highway in Bareilly
पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में दिल्ली हाईवे पर राधा कृष्ण मंदिर चौराहे पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बृहस्पतिवार सुबह हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से बरेली अस्पताल भेजा।

Trending Videos


मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया। तीनों युवक थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव गुला के निवासी हैं। तीनों बाइक से बरेली जा रहे थे। रास्ते में उनके साथ हादसा हो गया। इसकी खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरी करने बरेली जा रहे थे तीनों 
मीरगंज क्षेत्र के गांव गुला निवासी रामप्रकाश ने बताया कि उनका छोटा भाई भगवान दास गांव के ही ब्रज किशोर और अजयपाल के साथ बाइक से बरेली मजदूरी करने जा रहे थे। फतेहगंज पश्चिमी में राधाकृष्ण कट पर रोडवेज बस कस्बे में जाने के लिए मुड़ रही थी, तभी बाइक बस की चपेट में आ गई। 

हादसे में भगवान दास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ब्रज किशोर और अजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही भगवान दास के परिवार में कोहराम गया। भगवान दास शादीशुदा था। उसके दो बच्चे हैं। पत्नी संगीता का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed