{"_id":"698445a25a5ba6c5ff09bb1e","slug":"consumers-are-upset-because-smart-meters-are-resulting-in-higher-electricity-bills-in-bareilly-2026-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्मार्ट मीटर की रीडिंग में खामियों की भरमार, बिजली बिल ज्यादा आने से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्मार्ट मीटर की रीडिंग में खामियों की भरमार, बिजली बिल ज्यादा आने से उपभोक्ता परेशान
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:00 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली में बिजली निगम के स्मार्ट मीटर तेज दौड़ रहे हैं, जिससे बिल ज्यादा आ रहा है। बिल देखकर उपभोक्ता परेशान हैं। बिल ज्यादा आने की रोजाना करीब 600 शिकायतें आ रही हैं।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
बरेली में विद्युत निगम के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द साबित हो रहे हैं। मीटर जंप करने की शिकायतें आ रही हैं। बिल ज्यादा आने से उपभोक्ता परेशान हैं। विद्युत निगम की ओर से दो फरवरी से शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जा रही हैं, पर उनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
Trending Videos
सुभाषनगर निवासी व्यापारी रवि सिंह ने स्मार्ट मीटर लगवाया था। अचानक जेई ने कॉल कर बताया कि आपका बिल 1.40 लाख रुपये आया है। इससे वह चौंक गए। अफसरों से संपर्क किया तो उनको मीटर बदलने का आश्वासन दिया गया। मीटर बदले जाने के बाद अगस्त से उनको बिजली का बिल ही नहीं मिल रहा है। अब वह फिर अफसरों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना आ रहीं 600 शिकायतें
बमनपुरी निवासी अशोक कुमार रस्तोगी के यहां स्मार्ट मीटर लगा है। वह नाम में गड़बड़ी सुधरवाने के लिए आए हुए थे। राजेंद्रनगर के मनीष सिंह ने बताया कि उनके घर पर स्मार्ट मीटर तो लगा दिया, लेकिन तीन महीने से बिल ही नहीं आया।
शहरी क्षेत्र में 62,924 तो ग्रामीण क्षेत्र में 19 हजार स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। विद्युत निगम की ओर से रामपुर गार्डन, राजेंद्रनगर, हरूनगला, किला, सर्किट हाउस में लगाए गए शिविर में रोजाना करीब 600 शिकायतें आ रही हैं। रामपुर गार्डन उपकेंद्र पर रोजाना औसतन 200 शिकायतें आ रही हैं।
उपभोक्ताओं ने बताई समस्याएं
- बाजार संदल खां निवासी सगीर अहमद ने बताया कि उनका स्मार्ट मीटर खराब होने से बिजली का बिल अधिक आ रहा है। मीटर ऑफ होने के बावजूद बिल आ रहा है।
- पवन बिहार निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि मोबाइल नंबर गलत होने से बिल कहीं और जा रहा है। ऑनलाइन बिल जमा भी किए, लेकिन पता नहीं चल पा रहा कि कहां गया।
- किला छावनी की मुन्नी ने बताया कि बिल नहीं आ रहा है। पांच हजार रुपये जमा किए। पैसा कहां गया और बिल की स्थिति क्या है, कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है।
- जगतपुर निवासी अनवर अली ने बताया कि पहले दो महीने का बिल 1305 रुपये आया था। स्मार्ट मीटर लगने के बाद 28 दिन में ही 1,399 रुपये का बिल आ गया है।
